लोहारी राघो रामलीला Live : केवल मनोरंजन नहीं, भगवान श्री राम की लीलाओं से जीवन में सीख लें : विनोद भ्याना

Sandeep  Kamboj
  • लोहारी राघो रामलीला के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोले हांसी विधायक विनोद भ्याना
  • कहा,  भगवान की लीलाओं से कुछ सीख कर जाएं तभी सही मायने में सफल होगा जीवन
  • विधायक विनोद भ्याना ने सांझा की रामलीला से जुड़ी पुरानी यादें, सुनाए डायलोग

हांसी विधायक विनोद भ्याना को गदा भेंट कर सम्मानित करते श्री रामा रामलीला क्लब के सदस्य।

संदीप कम्बोज

नारनौंद। रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, इससे हमें बहुत शिक्षा मिलती है। भगवान श्री राम की यह लीला भाई के लिए भाई का तो पति के लिए पत्नी के त्याग का संदेश देती है। इसलिए यहां से कुछ सीख कर जाएं तभी सही मायने में हमारा जीवन सफल होगा। यह कहना था हांसी विधायक विनोद भ्याना का। मौका था गांव लोहारी राघो में श्री रामा रामलीला कल्ब के बैनर तले चल रही ऐतिहासिक रामलीला के समापन का। वे यहां श्रद्धालुओं से खचाखच भरे पंडाल को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यातिथि विनोद भ्याना ने रिबन काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्लब प्रबंधन व कलाकारों ने मुख्यातिथि विनोद भ्याना व उनके साथ आए दोनों सुपुत्रों साहिल भ्याना व अंशुल भ्याना को गदा भेंट कर सम्मानित किया। विधायक विनोद भ्याना ने लोहारी राघो रामलीला के मंच को सादर नमन करते हुए कहा कि यह वह पाक पवित्र मंच है जिससे मैंने बहुत कुछ सीखा और पाया है। इसी मंच की प्रेरणा और भगवान श्री राम के आशीर्वाद से अच्छे मुकाम को हासिल किया है। विनोद भ्याना ने कहा कि लोहारी राघो की रामलीला में आकर बड़ी खुशी होती है क्योंकियहां आकर मेरी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। इस मंच पर मुझे लंबे समय तक रावण,अंगद और सुग्रीव के किरदार निभाने का मौका मिला। मैं अब रामलीला का दृश्य देख रहा था तो वे सभी डायलोग मुझे याद आ रह थे। उन्होंने रामलीला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भी यहां उतनी ही भीड़ देखने को मिल रही है जितनी आज से 35-40 साल पहले होती थी। इस अवसर पर विधायक विनोद भ्याना ने अंगद के डायलोग भी सुनाए और रामलीला से जुड़ी पुरानी बीती यादें सांझा की तो पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर कलाकार वेद प्रकाश चांदना ने स्वागत गीत के जरिए मुख्यातिथि विधायक भ्याना का स्वागत किया। इस अवसर पर लोहारी राघो के श्री रामा कल्ब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना, डायरेक्टर मुनीष चराया, सुभाष चावला, इंद्र  तनेजा, हरीकृष्ण कम्बोज, डॉ. जिंदर मुंडा, संदीप संभरवाल,  मुनीष भ्याना,जयपाल, पुष्कर भयाना, डॉक्टर भूषण, रामप्रकाश उर्फ टीटी, इंद्रजीत तनेजा, राजकुमार सेठी, मास्टर सूबे सिंह, रविं कंबोज, कर्ण सैनी, अशोक चावला, जयपाल, रामगोपाल समेत गाँव के अनेक गणमान्यजन तथा भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।



 

हनुमान व रावण का किरदार निभा रहे कलाकारों के अभिनय की सराहना
विधायक विनोद भ्याना ने कहा कि यह वो मंच है जिसे मैंने बचपन से देखा है। जो यहां मन्नत मांग जाता है, भगवान राम उसकी इच्छा जरुर पूरी करते हैं। उन्होंने पुरानी संस्कृति को संजोकर रखने में श्री रामा रामलीला क्लब की आयोजन कमेटी खासकर प्रधान सेवक गुलशन भ्याना का तहे दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोहारी राघो की रामलीला में हर साल आता हूँ। उन्होंने मंचन के दौरान रावण व हनुमान का किरदार निभा रहे विक्रम चावला व कृष्ण भ्याना के अभिनय की हौसला आफ़जाई भी की।

लक्ष्मण मूर्छा मंचन के साथ लोहारी राघो रामलीला संपन्न
मंचन के दौरान मेघनाथ हनुमान जी को पकड़कर रावण के दरबार ले जाता है जहाँ उसकी पूंछ में आग लगा दी जाती है। रावण विभीषण को लंका से निकाल देता है तो विभीषण भगवान श्री राम की शरण पहुंच जाता है। तत्पश्चात अंगद को दूत बनाकर रावण को अंतिम चेतावनी देने के लिए भेजा जाता है। लेकिन रावण के न मानने पर युद्ध छिड़ जाता है। मंचन में दिखाया गया मेघनाथ के शक्ति बाण चलाने से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। यह समाचार राम दल में पहुंचते ही हाहाकार मच जाता है।  राम इस मौके पर जीवंत प्रस्तुति करते हैं। अगले प्रसंग में लक्ष्मण की मूर्छा समाप्त होती है, तो पूरा वातावरण राम, लखन और हनुमान के जयकारे से गूंजने लगता है। लीला में राम-कुंभकरण लड़ाई के दृश्य का मंचन किया जाता है। अंत में कुंभकरण मारा जाता है। इसके बाद लक्ष्मण जोरदार आवाज में मेघनाद को ललकारते हैं। दोनों में युद्ध होता है। लक्ष्मण लाल मेघनाथ का भी वध कर देते हैं। उसके बाद राम और रावण के बीच लंबा युद्ध चलता है। अंत में श्री राम रावण का भी वध कर देते हैं। रावण के गिरते ही पंडाल जय श्रीराम के गगन भेदी नारों से गूंजने लगता है। मंचन के दौरान श्री राम के किरदार में हर्ष भ्याना, लक्ष्मण के किरदार में साहिल अरोड़ा उर्फ टोनी, हनुमान कृष्ण भ्याना नंबरदार, रावण विक्रम चावला, विभिक्षण टीटी उर्फ रामप्रकाश मलिक, सुग्रीव राहुल भ्याना, मेघनाथ जतिन भ्याना,  अक्षय कुमार गोपी, अंगद नवीन यादव, कुंभकरण मुकुल भ्याना तथा वैद्य का किरदार वेद प्रकाश चांदना ने बखूबी निभाया।



यह भी पढ़ें...

लोहारी राघो रामलीला Live : हनुमान ने उजाड़ी अशोकवाटिका, सभी श्रद्धालुओं को बांटे फल  

अमेरिका, आस्ट्रेलिया सहित कई देशों में Live देखी जा रही लोहारी राघो रामलीला, भारत की तीसरी तो हरियाणा की पहली डिजिटल रामलीला बनने का कीर्तिमान

 लोहारी राघो रामलीता Live : श्री राम-सुग्रीव मिलन व बाली वध का मनमोहक मंचन

लोहारी राघो रामलीला Live : सीता हरण का जीवंत मंचन, रावण की गर्जना से गूंज उठा पंडाल 

भरत मिलाप Live : 'बोल पापिन हत्यारिन श्री राम ने क्या अपराध किया, दो वरदान ही कारण हैं ये बर्बादी और मौत का'

राम वनवास Live : 'राज के बदले माता मुझको हो गया हुक्म फकीरी का', भावुक मंचन देख नम हुई आंखें, भर आया गला, देखें लाईव प्रसारण

रामलीला Live : शिव धनुष तोड़ सीता संग परिणय सूत्र में बंधे श्री राम, ताड़का वध ने किया रोमांचित

रामलीला Live : भगवान श्री राम ने लिया अवतार, जयकारों से गूंजा आसमान, बंटी मिठाईयां

लोहारी राघो रामलीला : माता-पिता की सेवा का अद्भुत संदेश दे गया श्रवण लीला मंचन

लोहारी राघो रामलीला में नारद लीला मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक, टूट गया नारद का अभिमान

लोहारी राघो में 76 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, सरपंच सोनू सरोहा ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ

76 साल पहले हुआ था लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, यहाँ पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की संपूर्ण कहानी 

यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट  

रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक 

मनोरंजन के बेताज बादशाह लक्ष्मण दास जरगर : इस महान कलाकार ने अपने अभिनय से रच दिया था इतिहास, आज भी जीवित है इनका किरदार

लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में

यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें

यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार

यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें

यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)