रामलीला Live : माता-पिता की सेवा का अद्भुत संदेश दे गया श्रवण लीला मंचन

Sandeep  Kamboj

 

  •  शानदार व भावुक मंचन देख हर आंख हुई नम, श्रवण कुमार का सजीव किरदार देख भर आया श्रद्धालुओं का गला
  • जस्सी म्यूजिक प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है लाइव प्रसारण 
  • सोमनाथ संभरवाल द्वारा फेसबुक पर किया गया लाईव प्रसारण  
  •  
  • अपने नेत्रहीन माता-पिता संग संवाद करते श्रवण कुमार। 

 संदीप कम्बोज
नारनौंद। श्री रामा रामलीला कल्ब लोहारी राघो द्वारा मंगलवार को दूसरे दिन आयोजित श्रवण लीला का अद्भुत व भावुक मंचन दर्शकों को माता-पिता की सेवा का गजब संदेश दे गया। श्रवण लीला मंचन के दौरान कलाकारों के अभिनय को देख हर आंख नम तो गला भर आया। श्रद्धालुओं से खचाखच भरे पंडाल में हर किसी ने कलाकारों की मेहनत को दिल से सराहा। रामलीला की शुरुआत मुख्य अतिथि माधव ज्वैलर्स के डायरेक्टर अरुण कुमार सोनी ने रिबन काटकर की। रामलीला कलाकारों ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। रामलीला के प्रसंग के अनुसार श्रवण कुमार अपने माता-पिता की आंखों की रोशनी लौटाने के लिए महाराजा दशरथ के दरबार में जाते हैं। वहां पर गुरु वशिष्ठ से उनकी आंखें ठीक होने का उपाय पूछते हैं। महाराजा वशिष्ठ श्रवण कुमार से कहते हैं कि यदि अपने माता-पिता को कावड़ में बैठाकर तीर्थों की यात्रा कराई जाए तो उनकी आंखें ठीक हो सकती हैं। यहाँ श्रवण कुमार, राजा दशरथ व गुरु वशिष्ठ के बीच जो संवाद होता है, वास्तव में काबिले तारिफ है। श्रवण कुमार अपने माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर लेकर निकल जाते हैं। वापसी में जब श्रवन कुमार अयोध्या के पास से गुजर रहे होते हैं तो माता-पिता को प्यास लगने पर पानी की तलाश में जंगल की ओर निकल जाते हैं। कुछ जंगली जानवरों के भ्रम में महाराजा दशरथ श्रवण कुमार को तीर मार देते हैं जिससे श्रवण कुमार की मौत हो जाती है। महाराजा दशरथ जब पानी लेकर श्रवण के अंधे माता-पिता के सामने जाते हैं और उन्हें श्रवण की मÞृत्यु का समाचार सुनाते हैं तो वे गुस्से में राजा दशरथ को श्राप दे देते हैं कि जिस प्रकार से हम पुत्र वियोग में हम तड़प रहे हैं, उसी प्रकार से आप भी पुत्र वियोग में तड़पोगे। रामलीला का जस्सी मीडिया ग्रुप द्वारा यू-ट्यूब पर तो सोमनाथ संभरवाल द्वारा फेसबुक पर लाइव प्रसारण किया गया। उल्लेखनीय है कि गाँव लोहारी राघो में ऐतिहासिक रामलीला की शुरुआत वर्ष 1948 में हुई थी। गाँव की रामलीला की इस कदर धूम रही है कि हर साल इसे देखने के लिए अन्य प्रदेशों के श्रद्धालु भी पहुंचते हैं। इस अवसर पर श्री रामा कल्ब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना, डायरेक्टर मुनीष चराया, शंकी ढ़िंगड़ा, सैम्मी खन्ना, रजत चावला, डॉ. भूषण चावला, विपिन तनेजा, हास्य कलाकार पुष्कर भ्याणा, अशोक कुमार चावला, नंबरदार मुनीष भ्याना, सुभाष चावला, इंद्रजीत तनेजा, लाजपत चावला, राजकुमार सेठी, बंटी लिखा, ईश भ्याणा, कैशियर राजकुमार सेठी, क्लब के मीडिया प्रभारी संदीप कम्बोज, ईश्वर सिंह, गोपी, सुनील भ्याणा, रामप्रकाश उर्फ टीटी, गुलाब सिंह, रवि मलिक, मास्टर सुबेसिंह, विजय कम्बोज, रवि कम्बोज, नंबरदार सतपाल गिनोत्रा समेत गाँव के अनेक गणमान्यजन तथा भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

 Ramlila Vedio  : श्रवण लीला Live देखने के लिए नीचे दिए बॉक्स में क्लिक करें 

 


रामलीला के मुख्यातिथि माधव ज्वैलर्स के डायरेक्टर अरुण कुमार सोनी रिबन काटकर रामलीला का शुभारंभ करते हुए।

 मुख्यातिथि माधव ज्वैलर्स के डायरेक्टर अरुण कुमार सोनी रिबन काटकर रामलीला का शुभारंभ करते हुए।

 

राजा जनक के दरबार में गुरु वशिष्ठ को अपने माता-पिता की नेत्रहीनता का उपाय पूछते श्रवण कुमार।

श्रवण लीला में इन कलाकारों ने निभाए किरदार
श्रवण का अभिनय डॉ. विजेंद्र मुंडा, राजा दशरथ के किरदार में संदीप संभरवाल, गुरु वशिष्ठ के किरदार में राम भ्याना तो शांतनु के किरदार में कृष्ण भ्याना नंबरदार नजर आए जिन्होंने सबसे ज्यादा वाहवाही बटोरी। वहीं सोभाग्यवति का किरदार विजय कुमार तो पांडे का जबरदस्त अभिनय वेद प्रकाश चांदना व पुष्कर भ्याणा ने किया।

अपने नेत्रहीन माता-पिता को तीर्थयात्रा पर ले जाते हुए श्रवण कुमार ।

 
अब घर बैठे देख सकते हैं रामलीला, नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर Live  देखें लोहारी राघो रामलीला

सभी गाँववासीयों को जानकर खुशी होगी कि लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का अपना ब्लॉग बनकर तैयार हो गया है। आप यहाँ रामलीला को लाईव भी देख सकते हैं। आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में बैठे हों, आप हमारे इस ब्लोग को ओपन करके लाईव रामलीला देख सकते हैं। आप सभी इस ब्लोग को नोट कर लें तथा अपने दूर दराज के सभी रिश्तेदारों, परिचितों को दे दें जो लोहारी राघो की रामलीला देखने के इच्छुक हैं लेकिन यहां आ नही सकते। वे अपने घर में बैठकर ही रामलीला का आनंद ले सकते हैं। लोहारी राघो रामलीला  के ब्लोग पर जाने के लिए आप अपने मोबाईल के Google सर्च बार में जाएं। वहां बिना स्पेस दिए lohariraghoramlila टाईप करके एंटर करें। बस अब आपके सामने लोहारी राघो रामलीला का ब्लोग ओपन हो जाएगा। रामलीला का ब्लोग है   https://lohariraghoramlila.blogspot.com/

 इस ब्लोग पर आप लोहारी राघो रामलीला से संबंधित हर प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे कि रामलीला का अब तक इतिहास, रामलीला के समाचार, पुराने कलाकरोें के बारे में, रामलीला में आज की नाईट और आगे के कार्यक्रम, मैनेजमैंट, रामलीला के पुराने फोटो, वर्तमान में कौन हैं कलाकार


यह भी पढ़ें...

यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट  

लोहारी राघो रामलीला : माता-पिता की सेवा का अद्भुत संदेश दे गया श्रवण लीला मंचन

लोहारी राघो रामलीला में नारद लीला मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक, टूट गया नारद का अभिमान

लोहारी राघो में 76 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, सरपंच सोनू सरोहा ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ

76 साल पहले हुआ था लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, यहाँ पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की संपूर्ण कहानी 

रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक 

मनोरंजन के बेताज बादशाह लक्ष्मण दास जरगर : इस महान कलाकार ने अपने अभिनय से रच दिया था इतिहास, आज भी जीवित है इनका किरदार

लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में

यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें

यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार

यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें

यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)