- श्री रामा रामलीला क्लब के कलाकारों ने मुख्यातिथि पूर्व सरपंच चंद्रकांता चांदना का किया जोरदार अभिनंदन
- आज रात होना है श्रवण लीला का बेहत्तरीन व भावुक मंचन
![]() |
| लोहारी राघो रामलीला में नारद लीला मंचन करते कलाकार। |
संदीप कम्बोज
नारनौंद।
गाँव लोहारी राघो में श्री रामा रामलीला क्लब द्वारा आयोजित ऐतिहासिक
रामलीला के दूसरे दिन नारद लीला का शानदार व सजीव मंचन किया गया। कार्यक्रम
में बतौर मुख्यातिथि पधारी गाँव की पूर्व सरपंच श्रीमती चंद्रकांता चांदना
का क्लब की ओर से
जोरदार अभिनंदन किया गया। क्लाकारों ने पूर्व सरपंच को गदा भेंट कर
सम्मानित किया। मंचन के दौरान कलाकारों ने सबसे पहले भगवान शिव की पूजा
अर्चना की। लीला में दिखाया गया कि नारद जी की घोर तपस्या से इंद्र देवता
का सिंहासन डोलने लगता है। इंद्रदेव को भय सताने लगता है कि यदि नारद जी की
तपस्या सफल हो गई तो वे उनका सिंहांसन न छिन लें। इंद्रदेव नारद जी की
तपस्या भंग करने के लिए रम्बा, उवर्षि और कामदेव को भेजते हैं लेकिन वे
नारद की तपस्या भंग नहीं कर पाते। नारद को अपनी तपस्या की सफलता से घमंड हो
जाता है। वे अपनी तपस्या का बखान करने भगवान शिव और ब्रहमा जी के पास जाते
हैं। भगवान शिव नारद जी को यह बात विष्णु भगवान को बताने से रोकते हैं,
लेकिन नारद रुकते नहीं और वे भगवान विष्णु के पास पहुंच जाते हैं। भगवान
विष्णु नारद जी की तपस्या भंग करने के लिए राजा शिलनिधि की पुत्री
राजकुमारी विश्व मोहिनी के स्वयंवर में ले जाते हैं। नारद जी विश्व मोहिनी
के हाथ देखकर मोहित हो जाते हैं और श्रीविष्णु भगवान से हरि जैसे स्वरूप की
मांग करते हैं। हरि भगवान विष्णु के द्वारपाल का नाम है जो कि एक वानर है।
भगवान विष्णु नारद जी को बंदर जैसा बना देते हैं। स्वयंवर में नारद का
उपहास होता है और राजकुमारी विश्व मोहिनी भगवान विष्णु को वरमाला पहना देती
हैं। इससे आहत नारद जी उन्हें श्राप दे देते हैं कि जिस तरह मैं नारी
वियोग में तड़प रहा हूं, उसी प्रकार तुम्हें भी पृथ्वी पर आकर स्त्री वियोग में
तड़पना पड़ेगा और वानरों की तरह जगलों में भटककर अनेक कष्ट भोगने पड़ेंगे। इस
पर भगवान विष्णु नारद को सच्चाई से अवगत करवाते हुए बताते हैं कि हरि तो
उनके द्वारपाल का ही नाम है जो
कि एक बंदर है। अब मुझे लगा कि आप मेरे द्वारपाल हरि का रुप मांग रहे हैं
तो इसमें मेरी क्या गलती है। भगवान विष्णु से सच जानकर नारद जी शांत हो
जाते हैं तथा पश्चाताप करने लगते हैं। इस प्रकार उनका घमंड टूट जाता है।
मंचन के दौरान पंडाल श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। क्लब के प्रधान सेवक
गुलशन भ्याणा ने हरियाणा सरकार व हांसी विधायक विनोद भ्याणा का तहे दिल से
आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार रामलीला में नारनौंद पुलिस व प्रशासन
का सहयोग पहले दिन से ही मिल रहा है। क्लब ने सभी विशिष्ट अतिथियों पूर्व
पंच गुलशन वधवा, सूरजभान सैनी व गीता भ्याणा का जोरदार
सम्मान किया। कार्यक्रम में डायरेक्टर मुनीश चराया, रामप्रकाश उर्फ टीटी
मलिक, नंबरदार कृष्ण भ्याणा, सुभाष चावला, लाजपत चावला, वेद प्रकाश चांदना,
गुलाब सिंह समेत कई गणमान्य लोग व भारी तादात में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इन कलाकारों ने निभाए किरदार
प्रमुख
कलाकार डॉक्टर जिंदर मुंडा ने नारद के अभिनय से दर्शकों का मन मोहा वहीं
भगवान विष्णु के किरदार में हर्ष भ्याणा नजर आए। इसके अलावा राजा इंद्र का
किरदार विजय, कामदेव संदीप संभरवाल, महादेव सतीश, ब्रह्मा राम भ्याणा,
शीलनीधी गोपी, विश्वमोहिनी मनप्रीत गाबा व मंत्री की भूमिका रोहन ने
निभाई।
![]() |
| लोहारी राघो रामलीला में नारद लीला मंचन करते कलाकार। |
पाठकों के लिए जरुरी सूचना : लोहारी राघो रामलीला का अलग से ब्लोग तैयार, अभी करें लोगिन
सभी पाठकोंं को जानकर खुशी होगी कि लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का अपना ब्लॉग बनकर तैयार हो गया है। अब आप लोहारी राघो रामलीला से संबंधित हर प्रकार की जानकारी इस ब्लोग पर प्राप्त कर सकते हैं जैसे कि रामलीला का अब तक इतिहास, रामलीला के समाचार, पुराने कलाकरोें के बारे में, रामलीला में आज की नाईट और आगे के कार्यक्रम, मैनेजमैंट, रामलीला के पुराने फोटो, वर्तमान में कलाकार कौन हैं और सबसे बड़ी बात आप यहाँ अपनी रामलीला को लाईव भी देख सकते हैं। आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में बैठे हों, आप हमारे इस ब्लोग को ओपन करके लाईव रामलीला देख सकते हैं। आप सभी इस ब्लोग को नोट कर लें तथा खुद भी लोगिन करें तथा अपने दूर दराज के सभी रिश्तेदारों, परिचितों को दे दें जो लोहारी राघो की रामलीला देखने के इच्छुक हैं लेकिन यहां आ नही सकते। वे अपने घर में बैठकर ही रामलीला का आनंद ले सकते हैं। हमारा ब्लोग है https://lohariraghoramlila.blogspot.com/
अब घर बैठे देख सकते हैं रामलीला, नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीलासभी
गाँववासीयों को जानकर खुशी होगी कि लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का
अपना ब्लॉग बनकर तैयार हो गया है। अब आप लोहारी राघो रामलीला से संबंधित हर
प्रकार की जानकारी इस ब्लोग पर प्राप्त कर सकते हैं जैसे कि रामलीला का अब
तक इतिहास, रामलीला के समाचार, पुराने कलाकरोें के बारे में, रामलीला में
आज की नाईट और आगे के कार्यक्रम, मैनेजमैंट, रामलीला के पुराने फोटो,
वर्तमान में कलाकार कौन हैं और सबसे बड़ी बात आप यहाँ अपनी रामलीला को लाईव
भी देख सकते हैं। आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में बैठे हों, आप हमारे
इस ब्लोग को ओपन करके लाईव रामलीला देख सकते हैं। आप सभी इस ब्लोग को नोट
कर लें तथा अपने दूर दराज के सभी रिश्तेदारों, परिचितों को दे दें जो
लोहारी राघो की रामलीला देखने के इच्छुक हैं लेकिन यहां आ नही सकते। वे
अपने घर में बैठकर ही रामलीला का आनेद ले सकते हैं। रामलीला का ब्लोग है https://lohariraghoramlila.blogspot.com/
यह भी पढ़ें...
यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट
लोहारी राघो रामलीला : माता-पिता की सेवा का अद्भुत संदेश दे गया श्रवण लीला मंचन
लोहारी राघो रामलीला में नारद लीला मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक, टूट गया नारद का अभिमान
लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में
यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें
यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार
यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें
यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें

