रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक

Sandeep  Kamboj
  •  करीब 10 साल तक रामलीला में अंगद व रावण समेत निभा चुके कई किरदार
  • गाँव लोहारी राघो का सरपंच रहते हुए भी रामलीला में कर चुके अभिनय
  • जानें रामलीला में अभिनय को लेकर क्या बोले विधायक भ्याना
लोहारी राघो। श्री रामा कल्ब द्वारा आयोजित लोहारी राघो की रामलीला में रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं हांसी विधायक विनोद भ्याना।        

                                                                    संदीप कम्बोज

हिसार/नारनौंद। कभी देश-प्रदेश में अपनी अमिट छाप छोड़ चुकी लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला से हांसी के भाजपा विधायक विनोद भ्याना का गहरा नाता रहा है। श्री रामा कल्ब द्वारा आयोजित लोहारी राघो रामलीला में करीब 10 साल तक लगातार अभिनय कर चुके विधायक विनोद भ्याना गाँव लोहारी राघो की मिट्टी में ही जन्मे तथा पले बढ़े हैं। रामलीला में इनके द्वारा निभाए दमदार किरदार व धमाकेदार अंदाज के दर्शक आज भी कायल हैं। अंगद के किरदार से अभिनय की शुरुआत करने वाले विनोद भ्याना को असली पहचान रावण के किरदार ने दिलाई। 1985 से लेकर 1995 तक के दौर में लोहारी राघो रामलीला में विनोद भ्याना की इस कदर धूम रही कि इनके द्वारा निभाए जा रहे रावण के अभिनय को देखने के लिए दूर-दराज से भीड़ उमड़ पड़ती थी। सीता हरण मंचन के दिन तो रामलीला का नजारा देखते ही बनता। हर डायलोग पर आसमां गर्जना से तो दर्शकों से खचाखच भरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता। आज हम आपको बताने जा रहे हैं लोहारी राघो रामलीला से कैसे जुड़ी हैं विधायक विनोद भ्याना की यादें। रामलीला में कैसे हुई उनकी एंट्री और हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए वे कैसे बन गए दर्शकों की पहली पसंद। रामलीला में अभिनय करने के विषय पर आज हमने विधायक विनोद भ्याना से बातचीत की। विधायक विनोद भ्याना ने भी बड़े ही उत्साह व जोश के साथ इन पुरानी यादों को सांझा किया। पढ़ें लोहारी राघो रामलीला से जुड़ी यादों के संबंध में क्या बोले विनोद भ्याना। बता रहे हैं संदीप कम्बोज


सबसे पहले वर्ष 1985 में मिला था अंगद का रोल

विधायक विनोद भ्याना ने बताया कि वे रामलीला में अभिनय करने के शुरु से ही इच्छुक रहे हैं। वर्ष 1985 में श्री रामा कल्ब द्वारा रामलीला का आयोजन किया जा रहा था तो क्लब के डायरेक्टर हंसराज चांदना कलाकारों का चयन कर रहे थे। मैं भी वहां पहुंच गया। डायरेक्टर ने पहली बार मुझे अंगद के रोल के लिए चयनित किया। अंगद का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया। अगले साल दर्शकों की डिमांड पर डायरेक्टर ने मुझे रावण का अभिनय करने को प्रोत्साहित किया। जबकि उससे पहले वे स्वंय रावण का किरदार अदा करते आ रहे थे। दर्शक चाहते थे कि मैं रावण का किरदार अदा करुं तो मुझे सभी की बात को मानना पड़ा और अगले कई सालों तक रावण का किरदार निभाया जिसे दर्शकों ने बखूबी पसंद किया।


आज भी ताजा हो रही हैं पुरानी यादें

विधायक विनोद भ्याना ने बताया कि उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि गाँव लोहारी राघो के लोगों ने इस अनमोल सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर रखा है। वे समाचार पत्रों में व लोहारी राघो की बेबसाईट पर लोहारी राघो रामलीला के समाचारों को पढ़ते हैं तो दिल खुश हो जाता है। पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं।


कलाकारी को जिंदा रखने वालों का दिल से धन्यवाद, इस बार भी एक दिन जरुर देखेंगे लोहारी की रामलीला

विधायक विनोद भ्याना ने कहा कि मैं श्री रामा कल्ब, लोहारी राघो व उन सभी लोगों का तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूँ जिन्होंने इस कलाकारी को दशकों से जिंदा रखा हुआ है। क्लब प्रबंधन व कलाकारों का जितना धन्यवाद किया जाए कम है क्योंकि इन्होंने हमारे बुजुर्गों द्वारा शुरु की गई परंपरा को कायम रखा है और उम्मीद है आने वाली पीढ़ी भी इसे ऐसे ही बनाए रखेगी। आज भी गाँव की रामलीला देखने का बहुत मन करता है। कोशिश करेंगे इस बार एक दिन गाँव जाकर जरुर रामलीला देखेंगे और पुरानी यादों को ताजा करेंगे।


रामलीला से मिली प्रेरणा को जीवन में अपनाएं तभी पूरा होगा मंचन का मकसद : विनोद भ्याना

विधायक विनोद भ्याना ने कहा कि सिर्फ रामलीला का मंचन करना ही हमारा वास्तविक उद्देश्य नहीं है। सही मायने में हमारा वास्तविक उद्देश्य तो तब पूरा होता है जब हम रामलीला से मिलने वाली प्रेरणा से प्रेरित होें तथा उन्हें अपने जीवन में अपनाएं।

1949 में हुई थी लोहारी राघो ऐतिहासिक रामलीला की शुरुआत

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो हजारों साल पुराने इतिहास के साथ-साथ सदियों पुरानी संस्कृति को भी अपने साथ लेकर चल रहा है। सदियों से रामलीला हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग रही है। एक जमाने में गाँव लोहारी राघो की मशहूर रामलीला की चर्चा भी इस कदर थी कि राजधानी दिल्ली समेत देश-प्रदेश के कोने-कोने से लोग अपने काम-धंधे छोड़कर स्पेशल यहाँ रामलीला देखने आते थे। 73 साल पुरानी यह रामलीला न केवल गाँव लोहारी राघो की शान है बल्कि सांस्कृतिक विरासत का शृंगार भी है। यहां परंपराओं का रस है, रामभक्ति का भाव है जो 10 दिन तक चलने वाले इस उत्सव से भक्तों व दर्शकों को बांधे रखता है। इस रामलीला की सबसे बड़ी खासियत है कि यह सभी वर्गों, जातियों और धर्मों के लोगों को एक मंच पर साथ लाती है। यहाँ हर जाति, धर्म के कलाकार एक साथ मिलकर अभिनय करते हैं। वैसे तो गाँव लोहारी राघो में रामलीला की शुरूआत आज से ठीक 71 साल पहले वर्ष 1949 में हुई थी लेकिन इसके लिए तैयारियां वर्ष 1948 में ही शुरू कर दी गई थी। लोहारी राघो में रामलीला मंचन की शुरूआत करने वाले सभी कलाकार वर्ष 1947 में भारत-पाक विभाजन के उपरांत पाकिस्तान से आकर गाँव लोहारी राघो में बसे थे। बताया जाता है कि इनमें से कुछ कलाकार पाकिस्तान में भी एक ही इलाके के रहने वाले थे और वहाँ भी वे एक साथ मिलकर 1940 से लगातार रामलीला मंचन करते आ रहे थे। लोहारी राघो में रामलीला की शुरूआत करने वाले कलाकारों में मुख्यत: स्वर्गीय हंसराज चांदना, स्वर्गीय अमरनाथ भाटिया, स्वर्गीय लछमन दास जरगर, भिष्मबर दयाल चांदना, स्वर्गीय सुरजीत भेड़गोट, डॉ. बलदेवराज शर्मा व नंदलाल लिखा समेत अनेक कलाकार थे जो पाकिस्तान से आकर गाँव लोहारी राघो बसे थे।

 

अब घर बैठे देख सकते हैं रामलीला, नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर   देखें लोहारी राघो रामलीला

सभी गाँववासीयों को जानकर खुशी होगी कि लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का अपना ब्लॉग बनकर तैयार हो गया है। अब आप लोहारी राघो रामलीला से संबंधित हर प्रकार की जानकारी इस ब्लोग पर प्राप्त कर सकते हैं जैसे कि रामलीला का अब तक इतिहास, रामलीला के समाचार, पुराने कलाकरोें के बारे में, रामलीला में आज की नाईट और आगे के कार्यक्रम, मैनेजमैंट, रामलीला के पुराने फोटो, वर्तमान में कलाकार कौन हैं और सबसे बड़ी बात आप यहाँ अपनी रामलीला को लाईव भी देख सकते हैं। आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में बैठे हों, आप हमारे इस ब्लोग को ओपन करके लाईव रामलीला देख सकते हैं। आप सभी इस ब्लोग को नोट कर लें तथा अपने दूर दराज के सभी रिश्तेदारों, परिचितों को दे दें जो लोहारी राघो की रामलीला देखने के इच्छुक हैं लेकिन यहां आ नही सकते। वे अपने घर में बैठकर ही रामलीला का आनेद ले सकते हैं। रामलीला का ब्लोग है   https://lohariraghoramlila.blogspot.com/

यह भी पढ़ें...

यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट  

लोहारी राघो रामलीला : माता-पिता की सेवा का अद्भुत संदेश दे गया श्रवण लीला मंचन

लोहारी राघो रामलीला में नारद लीला मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक, टूट गया नारद का अभिमान

लोहारी राघो में 76 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, सरपंच सोनू सरोहा ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ

76 साल पहले हुआ था लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, यहाँ पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की संपूर्ण कहानी 

रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक 

मनोरंजन के बेताज बादशाह लक्ष्मण दास जरगर : इस महान कलाकार ने अपने अभिनय से रच दिया था इतिहास, आज भी जीवित है इनका किरदार

लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में

यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें

यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार

यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें

यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)