शाबाश कलाकारों ! लट्ठ गाड दिया इबकै तो : लोहारी राघो रामलीला कलाकारों का चमचमाती ट्राफियों से सम्मान, देखें तस्वीरें

Sandeep  Kamboj
  •  श्री रामा रामलीला क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना द्वारा अपनी नेक कमाई में से दी गई हैं ट्राफियां व सम्मान
  • पिछले 10 साल से लगातार अपनी खुद की कमाई से कलाकारों की हौंसला आफजाई करते आ रहे क्लब के प्रधान सेवक



संदीप कम्बोज

नारनौंद। गाँव लोहारी राघो में श्री रामा रामलीला क्लब के बैनर तले चल रही रामलीला के कलाकारों, क्लब प्रबंधन व सभी सदस्यों को चमचमाती ट्राफियां व मिष्ठान भेंट कर सम्मान किया गया। मंगलवार को रामलीला मंचन के दौरान आयोजित इस सम्मान समारोह के दौरान कलाकारों को प्रदान की गई ट्राफियां व मिष्ठान क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना द्वारा अपनी मेहनत की कमाई से दिए। प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने कलाकारों के प्रयास की सराहना करते हुए अगले साल इससे भी बढ़िया मंचन किए जाने की उम्मीद जताई। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों व मीडियाकर्मियों का भी आभार जताया। उन्होंने उपस्थिजनों  से आह्वान किया कि श्री रामा रामलीला क्लब देश व अपने बुजुर्गोें की इस सांस्कृतिक विरासत को सहेजे रखने में पूरी मेहनत से जुटा है। आप सभी हर साल इसी तरह बढ़-चढ़कर सहयोग करें तो हम सभी मिलकर इस अमूल्य परंपरा को विलुप्त होने से बचा सकते हैं। इसी तरह तन-मन और धन से क्लब का सहयोग करते रहें ताकि हम और हमारे बच्चों को भी धर्म, सनातन और इतिहास की जानकारी हो। उन्होंने अपना निजी अनुभव सांझा करते हुए कहा कि भगवान श्री राम के इस मंदिर में वास्तव में आलौकिक चमत्कार है। मैं ज्यादा बखान नहीं करना चाहता लेकिन यह सच है। हमने एक नहीं कई बार आजमाया है। उन्होेंने भगवान श्री राम के चरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान इस स्टेज पर मन्नत मांगने वालों की हर जायज मांग पूरी करें। उन्होंने एक बार फिर क्लब के सभी प्रबंधन सदस्यों व कलाकारों का 10 दिन तक चलने वाले भगवान श्री राम के उत्सव में सहयोग करने पर तहे दिल से आभार जताया। इस अवसर पर क्लब के कलाकारों ने भी प्रधान सेवक गुलशन भ्याना को पगड़ी पहनाकर व गदा भेंट कर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले कलाकरों तथा प्रबंधन समिति सदस्यों में सुभाष चावला,नंबरदार कृष्ण भ्याना, वेद प्रकाश चांदना, पुष्कर भ्याना, डॉक्टर भूषण चावला, हर्ष भ्याना, साहिल चावला, कर्ण सैनी, सिटी चराया, दीपक चावला, इंद्र तनेजा, ईश भ्याणा, कैशियर राजकुमार सेठी, हरीकृष्ण कम्बोज, शाम चावला, विजय कुमार, जयपाल, डॉ. विरेंद्र, विक्रम चावला, ईश्वर सिंह, गोपी, सुनील भ्याणा, रामप्रकाश उर्फ टीटी, गुलाब सिंह, बंटी लिखा, रवि  मलिक, रवि कम्बोज, मास्टर सुबे सिंह, रामगोपाल, अशोक चावला, सोमनाथ संभरवाल, डांसर सोनू समेत सभी कलाकार व प्रबंधन समिति सदस्य शामिल रहे। इस अवसर पर क्लब के डायरेक्टर मुनीष चराया भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि लोहारी राघो रामलीला में कलाकारों को सम्मानित करने की परंपरा की शुरूआत क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने ही की थी। करीब 10 साल पूर्व जबसे श्री भ्याना ने क्लब की बागडोर संभाली तब से ही वे जी-जान से क्लब की सेवा करते आ रहे हैं। वे हर साल दशहरा पर्व से अगले दिन कलाकारों का सम्मान करते थे लेकिन इस बार कलाकारों के आग्रह पर रामलीला स्टेज पर ही सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।





















































 

 

लोहारी राघो। श्री रामा रामलीला क्लब द्वारा हर वर्ष रामलीला व दशहरा उत्सव के समापन उपरांत पहले तो स्टेज पर हवन यज्ञ का आयोजन किया जाता है। तत्पश्चात क्लब के प्रधान सेवक गुुलशन भ्याणा व मैनेजमेंट के अन्य सदस्यों द्वारा सभी कलाकारों को सम्मानित किया जाता है। कलाकारों को सम्मानित करने की यह परंपरा क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याणा द्वारा ही पिछले करीब 10 वर्षों से शुरु की गई है।इसके अलावा रामलीला मंचन के दौरान हर वर्ष एक पुराने कलाकार को भी सम्मानित किया जात है। अब तक क्लब द्वारा लक्ष्मण दास जरगर, रुपलाल चराया, गुरबक्श लाल खट्टर समेत कई पुराने कलाकारों व उनके परिजनों को सम्मानित किया जा चुका है। 






















अब घर बैठे देख सकते हैं रामलीला, नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर   देखें लोहारी राघो रामलीला

सभी गाँववासीयों को जानकर खुशी होगी कि लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का अपना ब्लॉग बनकर तैयार हो गया है। अब आप लोहारी राघो रामलीला से संबंधित हर प्रकार की जानकारी इस ब्लोग पर प्राप्त कर सकते हैं जैसे कि रामलीला का अब तक इतिहास, रामलीला के समाचार, पुराने कलाकरोें के बारे में, रामलीला में आज की नाईट और आगे के कार्यक्रम, मैनेजमैंट, रामलीला के पुराने फोटो, वर्तमान में कलाकार कौन हैं और सबसे बड़ी बात आप यहाँ अपनी रामलीला को लाईव भी देख सकते हैं। आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में बैठे हों, आप हमारे इस ब्लोग को ओपन करके लाईव रामलीला देख सकते हैं। आप सभी इस ब्लोग को नोट कर लें तथा अपने दूर दराज के सभी रिश्तेदारों, परिचितों को दे दें जो लोहारी राघो की रामलीला देखने के इच्छुक हैं लेकिन यहां आ नही सकते। वे अपने घर में बैठकर ही रामलीला का आनेद ले सकते हैं। रामलीला का ब्लोग है   https://lohariraghoramlila.blogspot.com/

यह भी पढ़ें...

यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट  

लोहारी राघो रामलीला : माता-पिता की सेवा का अद्भुत संदेश दे गया श्रवण लीला मंचन

लोहारी राघो रामलीला में नारद लीला मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक, टूट गया नारद का अभिमान

लोहारी राघो में 76 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, सरपंच सोनू सरोहा ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ

76 साल पहले हुआ था लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, यहाँ पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की संपूर्ण कहानी 

रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक 

मनोरंजन के बेताज बादशाह लक्ष्मण दास जरगर : इस महान कलाकार ने अपने अभिनय से रच दिया था इतिहास, आज भी जीवित है इनका किरदार

लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में

यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें

यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार

यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें

यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)