रामलीला Live : भगवान श्री राम ने लिया अवतार, जयकारों से गूंजा आसमान, बंटी मिठाईयां

Sandeep  Kamboj
  • रामलीला के स्पेशल ब्लोग व यू-ट्यूब पर लाईव प्रसारण का आनंद ले रहे दूर-दराज के हजारों दर्शक
  • क्लब द्वारा मात्र दो दिन में तैयार किया गया है लोहारी राघो रामलीला का अपना अलग ब्लोग 
  • आज रात्रि ताड़का वध मंचन व सीता स्वयंवर रहेगा आकर्षण का केंद्र
लोहारी राघो रामलीला में राम जन्म का मंचन करते कलाकार।

संदीप कम्बोज
नारनौंद। श्री रामा रामलीला कल्ब द्वारा आयोजित लोहारी राघो रामलीला में बुधवार को भगवान श्री राम का जन्म होते ही श्रद्धालुओं से खचाखच भरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट के साथ गुंजाएमान हो उठा। भगवान राम के जन्म की खुशी में क्लब द्वारा श्रद्धालुओं से खचाखच भरे पंडाल में मिष्ठान बांटे गए। इससे पूर्व रामलीला में बतौर मुख्यातिथि पधारे अनाज मंडी लोहारी राघो स्थित पूनिया फर्टीलाइजर के डायरेक्टर भरत सिंह पूनियां का क्लब द्वारा जोरदार अभिनंदन किया गया। कल्ब ने उन्हें स्मृति चिह्न गदा भेंट कर सम्मानित किया। उनके साथ आए मेहमानों धर्मबीर शर्मा डाटा, सूरजभान सैनी, बुद्धराम डाटा, सोनू पूनियां, देवीलाल सिंधु व रामफल जांगड़ा लोहारी का भी क्लब की ओर से हार्दिक स्वागत किया गया। कलाकारों ने राम जन्म का बेहद ही सुंदर मंचन किया। मंचन के अनुसार राजा दशरथ राजदरबार में अपनी बढ़ती आयु को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए गुरु वशिष्ठ से कहते हैं कि उनके पास भगवान का दिया सब कुछ है लेकन अभी तक वे संतान सुख से वंचित हैं। इस पर गुरु वशिष्ठ उन्हें श्रृंगी ऋषी की अगुवाई में पुत्रेष्ठी यज्ञ करने की सलाह देते हैं। राजा दशरथ श्रृंगी ऋषी को बुलवाकर पुत्रेष्ठी यज्ञ करवाते हैं। तत्पश्चात राजा दशरथ के घर किलकारियां गूंज उठती हैं। गुरु वशिष्ठ राज दरबार में सभी पुत्रों का नामकरण करते हैं। कौशल्या के पुत्र का नाम राम, सुमित्रा के दोनों पुत्रों के नाम लक्ष्मण और शत्रुघन तथा कैकेयी के पुत्र का नाम भरत रखा जाता है। राक्षसों का संहार करने को भगवान विष्णु द्वारा भगवान राम के रुप में अवतार लेने पर रामलीला कलाकारों द्वारा मंगलगान गाए जाते हैं तथा उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया जाता है। इस दौरान राजा दशरथ के किरदार में संदीप संभरवाल नजर आए जबकि राजा दशरथ के किरदार में संदीप संभरवाल, शृंगी ऋषी का किरदार वेद प्रकाश चांदना, गुरु वशिष्ठ का का किरदार राम भ्याना तो मंत्री का किरदार कर्ण सैनी ने अदा किया। खास बात यह है कि लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का लाईव प्रसारण ब्लॉग तथा यू ट्यूब चैनल भी किया जा रहा है जहाँ दूर-दराज के हजारों दर्शक  अपने घरों में बैठे-बैठे ही लाईव मंचन का आनंद ले रहे हैं। रामलीला के इस ब्लॉग को क्लब के मीडिया प्रभारी संदीप कम्बोज द्वारा मात्र दो दिन में तैयार किया गया है। इस अवसर पर श्री रामा कल्ब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना, डायरेक्टर मुनीष चराया,अशोक चावला,  डॉक्टर भूषण, रामप्रकाश उर्फ टीटी, इंद्रजीत तनेजा, गोपी, गुलाब, राजकुमार सेठी, मास्टर सूबे सिंह व वेद प्रकाश चांदना समेत गाँव के अनेक गणमान्यजन तथा भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।


समाज में खुशहाली लाते हैं रामलीला मंचन जैसे धार्मिक आयोजन  : भरत सिंह पूनिया
इस अवसर पर मुख्यातिथि भरत सिंह पूनिया ने श्री रामा रामलीला क्लब द्वारा इतना मान और सम्मान दिए जाने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं तहे दिल से क्लब प्रबंधन का शुक्रगुजार हूँ। उन्होंने क्लब द्वारा पिछले 76 साल से लगातार रामलीला मंचन किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास वास्तव में काबिलेतारिफ है। क्लब वर्ष 1948 से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समाज में भाईचारे की मिसाल को कायम कर रहा है। ऐसे धार्मिक उत्सव हमारे गाँव समाज को खुशहाली की सौगात देते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्लब भविष्य में भी भाईचारे के इस उत्सव को इसी तरह हर्षोल्लास से मनाता रहेगा। 

 

Ramlila Vedio  : राम जन्म  Live देखने के लिए नीचे दिए बॉक्स में क्लिक करें 

 

 


अब घर बैठे देख सकते हैं रामलीला, नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर Live  देखें लोहारी राघो रामलीला

सभी गाँववासीयों को जानकर खुशी होगी कि लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का अपना ब्लॉग बनकर तैयार हो गया है। आप यहाँ रामलीला को लाईव भी देख सकते हैं। आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में बैठे हों, आप हमारे इस ब्लोग को ओपन करके लाईव रामलीला देख सकते हैं। आप सभी इस ब्लोग को नोट कर लें तथा अपने दूर दराज के सभी रिश्तेदारों, परिचितों को दे दें जो लोहारी राघो की रामलीला देखने के इच्छुक हैं लेकिन यहां आ नही सकते। वे अपने घर में बैठकर ही रामलीला का आनंद ले सकते हैं। लोहारी राघो रामलीला  के ब्लोग पर जाने के लिए आप अपने मोबाईल के Google सर्च बार में जाएं। वहां बिना स्पेस दिए lohariraghoramlila टाईप करके एंटर करें। बस अब आपके सामने लोहारी राघो रामलीला का ब्लोग ओपन हो जाएगा। रामलीला का ब्लोग है   https://lohariraghoramlila.blogspot.com/

 इस ब्लोग पर आप लोहारी राघो रामलीला से संबंधित हर प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे कि रामलीला का अब तक इतिहास, रामलीला के समाचार, पुराने कलाकरोें के बारे में, रामलीला में आज की नाईट और आगे के कार्यक्रम, मैनेजमैंट, रामलीला के पुराने फोटो, वर्तमान में कौन हैं कलाकार


 यह भी पढ़ें...

यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट  

लोहारी राघो रामलीला : माता-पिता की सेवा का अद्भुत संदेश दे गया श्रवण लीला मंचन

लोहारी राघो रामलीला में नारद लीला मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक, टूट गया नारद का अभिमान

लोहारी राघो में 76 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, सरपंच सोनू सरोहा ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ

76 साल पहले हुआ था लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, यहाँ पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की संपूर्ण कहानी 

रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक 

मनोरंजन के बेताज बादशाह लक्ष्मण दास जरगर : इस महान कलाकार ने अपने अभिनय से रच दिया था इतिहास, आज भी जीवित है इनका किरदार

लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में

यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें

यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार

यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें

यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)