भरत मिलाप Live : 'बोल पापिन हत्यारिन श्री राम ने क्या अपराध किया, दो वरदान ही कारण हैं ये बर्बादी और मौत का'

Sandeep  Kamboj
  • लोहारी राघो रामलीला में कैकेयी को जब भरत व शत्रुघन ने सुनाई खरी-खरी तो गमगीन हुआ माहौल
  • भरत व शत्रुघन द्वारा माता कौशल्या संग 'मां ही मंदिर' गीत की प्रस्तुति रही काबिलेतारिफ
  • खड़ाऊं लेकर अयोध्या लौटे भरत, भाईयों का अटूट प्यार देख भर आई श्रद्धालुओं की आंखें
  • आज होना है सीता हरण का धमाकेदार मंचन, रावण के किरदार में नए अंदाज में नजर आएंगे विक्रम चावला 

लोहारी राघो रामलीला में भगवान श्री राम से खड़ाऊं लेकर अयोध्या वापिस जाने की आज्ञा लेते भरत।          फोटो : विक्रम चावला

संदीप कम्बोज
नारनौंद। गाँव लोहारी राघो में श्री रामा रामलीला कल्ब के बैनर तले चल रही ऐतिहासिक रामलीला में शनिवार को आयोजित भरत मिलाप मंचन भाईयों के अटूट प्यार का अद्भुत संदेश दे गया। राम व भरत के विराट प्रेम के इस मंचन को देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। एक भाई के लिए दूसरे भाई के त्याग की मिसाल पेश करते इस दृश्य ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। भरत व शत्रुघन द्वारा माता कौशल्या संग मां ही मंदिर मां ही पूजा गीत के साथ संवाद ने जहां सभी दर्शकों को भावुक कर दिया वहीं माता कैकेयी के साथ हुए संवांद ने माहौल को गमगीन बना दिया। इस दृश्य में भरत व शत्रुघन द्वारा गाया गीत ‘बोल पापिन हत्यारिन श्री राम ने क्या अपराध किया, दो वरदान ही कारण हैं ये बर्बादी और मौत का’ ने खूब वाहवाही बटोरी। रामलीला का शुभारंभ मुख्यातिथि नरेश धनखड़ ने रिबन कर किया। क्लब प्रबंधन ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। मंचन के अनुसार राम को वनवास दिए जाने पर राम-लक्ष्मण व सीता सहित वन की ओर चले गए, जैसे ही भरत व शत्रुघ्न ननिहाल से वापस आए और उन्होंने राम को नहीं देखा तो वे भावुक हो गए और मां कैकेयी को पूछने लगे कि भइया कहां हैं। इस पर बताया कि राम को वनवास दिया गया है और तुम्हें राजगद्दी, इसलिए अब तुम राज तिलक की तैयारी करो। इस पर भरत ने साफ कह दिया कि वह किसी भी हाल में अयोध्या का राजा नहीं बनेंगे, वह राम भइया को वापस लाने के लिए वन में जाएंगे और उन्हें मनाकर वापस ले आएंगे। भरत वन में जाकर राम, लक्ष्मन के पास जाकर उन्हें पिता की मृत्यु का समाचार सुनाते हैं तो सभी भाई आपस में गले लगकर फूट-फूट कर रोने लगते हैं, इस दृश्य को देख हर किसी आंखें नम हो आई। अब भरत राम को अयोध्या लौटने व राजगद्दी संभालने के लिए अनुरोध करते हैं। लेकिन राम नहीं माने और दोनों भाई गले मिलकर रोते रहे। भरत और राम का मिलाप देखकर उपस्थित दर्शक भी भावुक हो गए। बाद में राम ने भरत को अयोध्या जाने का हुक्म दिया तो भरत ने कहा कि एक शर्त है कि जब तक आप नहीं आओगे तब तक अयोध्या में सिंहासन पर आपकी खडाऊं रहेगी, इसलिए आप मुझे अपनी खड़ाऊं दे दो। श्री राम ने खड़ाऊं दी और भरत वापस अयोध्या की ओर लौट गए। चरण पादुका लेकर भरत वापिस अयोध्या लौट आते हैं। कलाकारों के अभिनय ने सभी को प्रभावित किया। मंचन के दौरान श्री राम का किरदार हर्ष भ्याना, लक्ष्मन का साहिल अरोड़ा, भरत का ईश्वर, शत्रुघन का डॉ. जिंदर मुंडा, सीता मनप्रीत गाबा, कौशल्या मुकेश भ्याना, कैकेयी विजय कुमार, सुमित्रा बंटी लिखा, गुरु वशिष्ठ राम भ्याना, मंत्री रोहन, एलची नोना तो योद्धाजीत का किरदार गोपी ने अदा किया।

वनवास के दौरान भगवान श्री राम, लक्ष्मण व माता सीता एक संयुक्त तस्वीर में। फोटो : विक्रम चावला

क्लब द्वारा मुख्यातिथि के साथ आए सुरेश पूनिया, रणबीर गुलीया, रणबीर ग्रेवाल, राजे पूनिया का भी सम्मान किया गया।  इस अवसर पर कल्ब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना, डायरेक्टर मुनीष चराया,विक्रम चावला, नंबरदार कृष्ण भ्याना, डॉक्टर भूषण, रामप्रकाश उर्फ टीटी, गोपी राम, इंद्र तनेजा, राजकुमार सेठी, सुभाष चावला, ईश भ्याणा, अशोक चावला सतपाल गिनोत्रा, मास्टर सुबे सिंह,शाम चावला, रवि कम्बोज, मुनीष भ्याना, ईश्वर सिंह, गुलाब सिंह, बंटी लिखा, रवि मलिक व  रामगोपाल समेत गाँव के अनेक गणमान्यजन तथा भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे। 

लोहारी राघो रामलीला में भरत मिलाप का मंचन करते कलाकार। फोटो : कृष्ण भ्याना नम्बरदार


    Ramlila Vedio : राम वनवास Live देखने के लिए नीचे दिए बॉक्स में क्लिक करें

 

 

अब घर बैठे देख सकते हैं रामलीला, नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर Live  देखें लोहारी राघो रामलीला

सभी गाँववासीयों को जानकर खुशी होगी कि लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का अपना ब्लॉग बनकर तैयार हो गया है। आप यहाँ रामलीला को लाईव भी देख सकते हैं। आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में बैठे हों, आप हमारे इस ब्लोग को ओपन करके लाईव रामलीला देख सकते हैं। आप सभी इस ब्लोग को नोट कर लें तथा अपने दूर दराज के सभी रिश्तेदारों, परिचितों को दे दें जो लोहारी राघो की रामलीला देखने के इच्छुक हैं लेकिन यहां आ नही सकते। वे अपने घर में बैठकर ही रामलीला का आनंद ले सकते हैं। लोहारी राघो रामलीला  के ब्लोग पर जाने के लिए आप अपने मोबाईल के Google सर्च बार में जाएं। वहां बिना स्पेस दिए lohariraghoramlila टाईप करके एंटर करें। बस अब आपके सामने लोहारी राघो रामलीला का ब्लोग ओपन हो जाएगा। रामलीला का ब्लोग है   https://lohariraghoramlila.blogspot.com/

 इस ब्लोग पर आप लोहारी राघो रामलीला से संबंधित हर प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे कि रामलीला का अब तक इतिहास, रामलीला के समाचार, पुराने कलाकरोें के बारे में, रामलीला में आज की नाईट और आगे के कार्यक्रम, मैनेजमैंट, रामलीला के पुराने फोटो, वर्तमान में कौन हैं कलाकार

 

 

 यह भी पढ़ें...

राम वनवास Live : 'राज के बदले माता मुझको हो गया हुक्म फकीरी का', भावुक मंचन देख नम हुई आंखें, भर आया गला, देखें लाईव प्रसारण

रामलीला Live : शिव धनुष तोड़ सीता संग परिणय सूत्र में बंधे श्री राम, ताड़का वध ने किया रोमांचित

रामलीला Live : भगवान श्री राम ने लिया अवतार, जयकारों से गूंजा आसमान, बंटी मिठाईयां

लोहारी राघो रामलीला : माता-पिता की सेवा का अद्भुत संदेश दे गया श्रवण लीला मंचन

लोहारी राघो रामलीला में नारद लीला मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक, टूट गया नारद का अभिमान

लोहारी राघो में 76 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, सरपंच सोनू सरोहा ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ

76 साल पहले हुआ था लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, यहाँ पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की संपूर्ण कहानी 

रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक 

मनोरंजन के बेताज बादशाह लक्ष्मण दास जरगर : इस महान कलाकार ने अपने अभिनय से रच दिया था इतिहास, आज भी जीवित है इनका किरदार

लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में

यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें

यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार

यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें

यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें

यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)