राम वनवास Live : 'राज के बदले माता मुझको हो गया हुक्म फकीरी का', भावुक मंचन देख नम हुई आंखें, भर आया गला, देखें लाईव प्रसारण

Sandeep  Kamboj
  • कैकेयी व राजा दशरथ और कौशल्या व राम के बीच हुआ संवाद रहा काबिलेतारिफ
  • आज रात होना है भरत  मिलाप का मंचन, आठ बजे से हमारे ब्लोग पर देखें Live

लोहारी राघो रामलीला में भगवान राम को वन जाने की आज्ञा देती रानी कैकेयी और बेसुध पड़े राजा दशरथ।  फोटो : कृष्ण भ्याना नंबरदार


संदीप कम्बोज
नारनौंद।लोहारी राघो में श्री रामा रामलीला कल्ब के बैनर तले चल रही ऐतिहासिक रामलीला में शुक्रवार को कलाकारों द्वारा बेहद ही सुदर मंचन किया गया। राम वनवास का भावुक मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। प्रसंग को देख किसी की आंख से अश्रुधारा बहने लगी तो किसी दर्शक का गला भर आया। कैकेयी व राजा दशरथ और कौशल्या व राम के बीच का संवाद सबसे ज्यादा काबिले तारिफ रहा। भगवान श्री राम जब माता कौशल्या को 14 वर्ष के लिए बनवास जाने का समाचार लेकर पहुंचने के अवसर पर राम द्वारा गाया गीत ‘राज के बदले माता मुझको हो गया हुक्म फकीरी का’ ने माहौल को पूरी तरह से गमगीन कर दिया। प्रसंग में दिखाया गया कि राजा दशरथ राम के राज्याभिषेक का ऐलान करवाते हैं। यह सुनकर दासी मंथरा कैकयी के पास पहुंंचकर उसे भड़काती है तथा राम को चौदह वर्ष का वनवास और भरत को अयोध्या का राज्य दिलाने की बात कहती है। इस पर दासी मंथरा के बहकावे में आकर कैकयी महल में रूठी हुई रहती है। राजा दशरथ जब कैकयी से रूठने का कारण पूछते हैं तो वह दो वरदान मांगती है। पहला वरदान तो दशरथ कैकयी को दे देते हैं लेकिन दूसरे वरदान में राम को चौदह वर्ष के लिए वनवास भेजकर भरत को गद्दी दिलाने की बात कहती है। कैकयी की बात सुन पुत्र वियोग में दु.खी होकर राजा दशरथ के आंखों से अश्रुओं की धारा बहने लगती है। राजा दशरथ और राम के चौदह वर्ष के वनवास मंचन को देख कई दर्शक भी अपनी आंखों से अश्रु नहीं रोक पाये। राम के वनवास जाने की बात सुन लक्ष्मण औेर सीता भी वन में जाने की बात कहते है। राम सीता व लक्ष्मण माता-पिता से आज्ञा लेकर वन की ओर निकल पड़ते हंै। उल्लेखनीय है कि 76 साल पुरानी यह रामलीला आज भी धूम मचा रही है। इस रामलीला की शुरुआत वर्ष 1948 में हुई थी। मंचन के दौरान मंथरा का किरदार वेद प्रकाश चांदना, कैकेयी  विजय कुमार, कौशल्या मुकेश भ्याना, श्री राम हर्ष भ्याना, लक्ष्मण साहिल अरोड़ा, सीता मनप्रीत गाबा, सुमित्रा डॉक्टर जितेंद्र मुंडा व राजा दशरथ का किरदार संदीप संभरवाल ने बाखूबी निभाया। इस अवसर पर श्री रामा कल्ब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना, मुनीष चराया, नंबरदार कृष्ण भ्याना,रामप्रकाश उर्फ टीटी,  गोपी राम, इंद्रजीत तनेजा, राजकुमार सेठी, वेद प्रकाश चांदना, रवि कम्बोज,  सुभाष चावला, मास्टर सूबे सिंह व रामगोपाल समेत गाँव के अनेक गणमान्यजन तथा भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।


लोहारी राघो रामलीला में राम बनवास का मंचन करते कलाकार।  फोटो : कृष्ण भ्याना नंबरदार

पहले थी सबसे पुरानी अब बनी हरियाणा की पहली डिजिटल रामलीला
वर्तमान में भी दर्शकों में लोहारी राघो की रामलीला के प्रति पहले जैसा ही क्रेज देखने को मिल रहा है। श्री रामा रामलीला क्लब के मीडिया प्रभारी संदीप कम्बोज द्वारा रामलीला के लाईव प्रसारण के लिए स्पेशल  ‘लोहारी राघो रामलीला’ नाम से ब्लोग तैयार किया गया है। श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने बताया कि मात्र दो दिन में तैयार किए गए इस ब्लोग पर इस रामलीला के 76 साल पूर्व वर्ष 1948 में प्रारंभ होने से लेकर अब तक के संपूर्ण इतिहास, समाचारों, रामलीला के अब तक के कलाकारों, प्रबंधन कमेटी, क्लब के मिशन, रामलीला की फोटो गैलरी वीडियो गैलरी व मीडिया गैलरी समेत तमाम तरह की जानकारियां ओनलाईन उपलब्ध करवाई गई हैं। इस ब्लोग पर रोजाना देश-विदेश में बैठे हजारों दर्शक ओनलाईन लाईव रामलीला का प्रसारण देख रहे हैं। अपने खुद के ब्लोग पर लाईव रामलीला दिखाने वाली लोहारी राघो रामलीला हरियाणा की पहली रामलीला है। 

 

Ramlila Vedio : राम वनवास Live देखने के लिए नीचे दिए बॉक्स में क्लिक करें 
 
 
  
 
 
 
अब घर बैठे देख सकते हैं रामलीला, नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर Live  देखें लोहारी राघो रामलीला

सभी गाँववासीयों को जानकर खुशी होगी कि लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का अपना ब्लॉग बनकर तैयार हो गया है। आप यहाँ रामलीला को लाईव भी देख सकते हैं। आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में बैठे हों, आप हमारे इस ब्लोग को ओपन करके लाईव रामलीला देख सकते हैं। आप सभी इस ब्लोग को नोट कर लें तथा अपने दूर दराज के सभी रिश्तेदारों, परिचितों को दे दें जो लोहारी राघो की रामलीला देखने के इच्छुक हैं लेकिन यहां आ नही सकते। वे अपने घर में बैठकर ही रामलीला का आनंद ले सकते हैं। लोहारी राघो रामलीला  के ब्लोग पर जाने के लिए आप अपने मोबाईल के Google सर्च बार में जाएं। वहां बिना स्पेस दिए lohariraghoramlila टाईप करके एंटर करें। बस अब आपके सामने लोहारी राघो रामलीला का ब्लोग ओपन हो जाएगा। रामलीला का ब्लोग है   https://lohariraghoramlila.blogspot.com/

 इस ब्लोग पर आप लोहारी राघो रामलीला से संबंधित हर प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे कि रामलीला का अब तक इतिहास, रामलीला के समाचार, पुराने कलाकरोें के बारे में, रामलीला में आज की नाईट और आगे के कार्यक्रम, मैनेजमैंट, रामलीला के पुराने फोटो, वर्तमान में कौन हैं कलाकार

 

 

 यह भी पढ़ें...

रामलीला Live : शिव धनुष तोड़ सीता संग परिणय सूत्र में बंधे श्री राम, ताड़का वध ने किया रोमांचित

रामलीला Live : भगवान श्री राम ने लिया अवतार, जयकारों से गूंजा आसमान, बंटी मिठाईयां

लोहारी राघो रामलीला : माता-पिता की सेवा का अद्भुत संदेश दे गया श्रवण लीला मंचन

लोहारी राघो रामलीला में नारद लीला मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक, टूट गया नारद का अभिमान

लोहारी राघो में 76 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, सरपंच सोनू सरोहा ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ

76 साल पहले हुआ था लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, यहाँ पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की संपूर्ण कहानी 

रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक 

मनोरंजन के बेताज बादशाह लक्ष्मण दास जरगर : इस महान कलाकार ने अपने अभिनय से रच दिया था इतिहास, आज भी जीवित है इनका किरदार

लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में

यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें

यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार

यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें

यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें

यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

 




Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)