लोहारी राघो रामलीला Live : सीता हरण का जीवंत मंचन, रावण की गर्जना से गूंज उठा पंडाल

Sandeep  Kamboj
  • रावण के किरदार में विक्रम चावला के धमाकेदार अंदाज ने मचाया धमाल
  • रावण के मदिरापान करते गुस्से में गिलास तोड़ने वाले सीन ने अब तक की रामलीला में बटोरी सबसे ज्यादा तालियां
  • आज होना है बाली वध का शानदार मंचन, क्लब के ब्लोग पर रात 8 बजे से होगा सीधा प्रसारण
लोहारी राघो रामलीला में सीता का हरण कर ले जाता रावण। फोटो :कृष्ण भ्याना नंबरदार

संदीप कम्बोज
नारनौंद। लोहारी राघो में श्री रामा रामलीला कल्ब के बैनर तले चल रही ऐतिहासिक रामलीला में रविवार को आयोजित सीता हरण के जीवंत मंचन से श्रद्धालुओं से खचाखच भरा पंडाल रावण की गर्जना से गूंज उठा। रावण का अभिनय कर रहे विक्रम चावला के धमाकेदार अंदाज ने इस कदर धमाल मचाया कि एक तरफ तो आसमां गर्जना से कांप रहा था, दूसरी तरफ दर्शकों से खचाखच भरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था। मंचन के दौरान रावण के मदिरापान करते हुए बहन सरुपनखा के आ जाने पर गुस्से में गिलास तोड़ने वाले सीन ने पूरी रामलीला में सबसे ज्यादा तालियां बटोरी। दृश्य के दौरान पूरे पंडाल में कुछ समय के लिए मानो सन्नाटा पसर चुका था। हर कोई रोमांचित होकर तालियां पर तालियां बजा रहा था। इस अवसर पर श्री रामा कल्ब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने कलाकारों की हौसला आफ्जाई करते हुए उनकी मेहनत की सराहना की। मंचन के दौरान बनवास काट रहे भगवान श्री राम, लक्ष्मण तथा सीता पंचवटी में आश्रय ले लेते हैं। इस दौरान रावण की बहन सरुपनखा वन भ्रमण करते हुए वहां आ जाती है तथा राम व लक्ष्मण पर मोहित होकर विवाह करने का प्रस्ताव रखती है। राम व लक्ष्मण द्वारा विवाह का प्रस्ताव ठुकराने पर सरुपनखा सीता को मारने के लिए आगे बढ़ती है तो लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं। पहले वह खर तथा दूषण के पास जाकर इसवृतांत को सुनाती है लेकिन वे राम लक्ष्मन के साथ युद्ध में मारे जाते हैं। इसके बाद सरुपनखा अपने भाई रावण के पास जाती है। बहन की नाक कटने के गम में रावण मदिरापान करने लगता है। सरुपनखा वहीं पहुंचकर रावण को खरी-खोटी सुनाने लगती है। गुस्से में तिलमिलिया रावण शराब के गिलास को अपनी हथेलियों में ही चकनाचुर कर डालता है। गिलास टूटते ही पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगती है। रावण पंचवटी में साधु वेश धारण कर जाता है तथा माता सीता का छल से हरण कर ले जाता है। 

  Ramlila Vedio : सीता हरण  Live देखने के लिए नीचे दिए बॉक्स में क्लिक करें

 

 

 

मंचन के दार्रान रावण विक्रम चावला, श्री राम का किरदार हर्ष भ्याना, लक्ष्मण साहिल अरोड़ा, खर जितेंद्र मुंडा, दूषण पुष्कर चावला, सीता विजय कुमार, सरुपनखा वेद चांदना, मंत्री अशोक चावला, दरबान कर्ण सैनी एवं राक्षसों के किरदार गोपी, गुलाब, राहुल तथा नोना ने बखूबी निभाए। इस अवसर पर नंबरदार कृष्ण भ्याना, डायरेक्टर मुनीष चराया,सुभाष चावला, रामप्रकाश उर्फ टीटी, गोपी राम, इंद्रजीत तनेजा, राजकुमार सेठी, मास्टर सूबे सिंह, रवि कम्बोज, इंद्र तनेजा, ईश भ्याणा, सतपाल गिनोत्रा, शाम चावला, बंटी लिखा, रवि मलिक व रामगोपाल समेत गाँव के अनेक गणमान्यजन तथा भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 लोहारी राघो रामलीला में सीता हरण का मंचन करते कलाकार। फोटो :कृष्ण भ्याना नंबरदार

 लोहारी राघो रामलीला में सीता हरण का मंचन करते कलाकार। फोटो :कृष्ण भ्याना नंबरदार


देश-विदेश में हजारों श्रद्धालु देख रहे लाईव प्रसारण

रामलीला क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने बताया कि रामलीला के ब्लोग पर लाईव टेलिकास्ट किया जा रहा है जहाँ दुनियाभर में हजारों दर्शक रामलीला देख रहे हैं। अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया समेत भारत के अलग-अलग राज्यों व शहरों मेंं भी रामलीला को यू-ट्यूब, ब्लोग के माध्यम से देखा जा रहा है। भारत में चेन्नई, मुंबई, नई दिल्ली तथा चंडीगढ़ व गुरुग्राम समेत कई बड़े शहरों में लोहारी राघो की रामलीला को लाईव देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस रामलीला का आज भी वैसा ही क्रेज देखने को मिल रहा है जैसा कि 50 के दशक में देखने को मिलता था। रामलीला का लाईव प्रसारण क्लब के ब्लोग के अलावा जस्सी मीडिया ग्रुप के यू ट्यूब चैनल व फेसबुक पर सोमनाथ संभरवाल के पेज पर भी चलाया जा रहा है जहाँ हजारों लोग अपने घरों में बैठकर रामलीला देख रहे हैं। क्लब के प्रधान ने सभी ग्रामीणों व श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने दूर दराज के रिश्तेदारों को रामलीला के लाईव प्रसारण के बारे में ज्यादा से ज्यादा बताएं ताकि वे भी इसका अपने घरों में ही आनंद ले सकें।


यह भी पढ़ें...

भरत मिलाप Live : 'बोल पापिन हत्यारिन श्री राम ने क्या अपराध किया, दो वरदान ही कारण हैं ये बर्बादी और मौत का'

राम वनवास Live : 'राज के बदले माता मुझको हो गया हुक्म फकीरी का', भावुक मंचन देख नम हुई आंखें, भर आया गला, देखें लाईव प्रसारण

रामलीला Live : शिव धनुष तोड़ सीता संग परिणय सूत्र में बंधे श्री राम, ताड़का वध ने किया रोमांचित

रामलीला Live : भगवान श्री राम ने लिया अवतार, जयकारों से गूंजा आसमान, बंटी मिठाईयां

लोहारी राघो रामलीला : माता-पिता की सेवा का अद्भुत संदेश दे गया श्रवण लीला मंचन

लोहारी राघो रामलीला में नारद लीला मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक, टूट गया नारद का अभिमान

लोहारी राघो में 76 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, सरपंच सोनू सरोहा ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ

76 साल पहले हुआ था लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, यहाँ पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की संपूर्ण कहानी 

रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक 

मनोरंजन के बेताज बादशाह लक्ष्मण दास जरगर : इस महान कलाकार ने अपने अभिनय से रच दिया था इतिहास, आज भी जीवित है इनका किरदार

लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में

यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें

यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार

यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें

यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें

यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें



Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)