अमेरिका, आस्ट्रेलिया सहित कई देशों में Live देखी जा रही लोहारी राघो रामलीला, भारत की तीसरी तो हरियाणा की पहली डिजिटल रामलीला बनने का कीर्तिमान

Sandeep  Kamboj


  • सात समंदर पार भी मच रहा लोहारी राघो की 76 साल पुरानी इस ऐतिहासिक रामलीला का धमाल 
  • चंडीगढ़, चेन्नई व नई दिल्ली समेत भारत के भी कई शहरों में लाईव रामलीला देख रहे दर्शक

आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न विक्टोरिया में लोहारी राघो रामलीला देखती कनिका।


अमेरिका के वाशिंगटन में रामलीला देखते अमित बब्बर।

संदीप कम्बोज
नारनौंद। हरियाणा के जिला हिसार के गाँव लोहारी राघो की 76 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला ने एक नया व बड़ा कीर्तिमान रचा है। रामलीला का के लाईव प्रसारण को सात समंदर पार भी देखा जा रहा है। अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा समेत दुनिया के कई देशों व भारत के अनके बड़े शहरों में भी श्रद्धालु लोहारी राघो की रामलीला को क्लब के ब्लोग तथा यू-ट्यूब, फेसबुक पर लाईव देख रहे हैं। श्री रामा रामलीला क्लब के बैनर तले चल रही लोहारी राघो की रामलीला अपना खुद का स्पेशल ब्लोग बनाकर उस पर लाईव प्रसारण करने वाली हरियाणा की पहली डिजिटल रामलीला बन गई है। लोहारी राघो रामलीला डॉट ब्लोगस्पोट डोट कोम नाम के इस ब्लोग पर रोजाना देश-विदेश के हजारों दर्शक रामलीला के लाईव प्रसारण का आनंद ले रहे हैं। श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने बताया कि ‘लोहारी राघो रामलीला’ नाम से स्पेशल ब्लोग क्लब के मीडिया प्रभारी संदीप कम्बोज द्वारा स्पेशल रामलीला के लाईव प्रसारण के लिए तैयार किया गया है। मात्र दो दिन में तैयार किए गए इस ब्लोग पर इस रामलीला के 76 साल पूर्व वर्ष 1949 में प्रारंभ होने से लेकर अब तक के संपूर्ण इतिहास, रामलीला समाचार, रामलीला के अब तक के कलाकारों, प्रबंधन कमेटी, क्लब के मिशन, रामलीला की फोटो गैलरी, वीडियो गैलरी व मीडिया गैलरी समेत तमाम तरह की जानकारियां ओनलाईन उपलब्ध करवाई गई हैं। इस ब्लोग पर रोजाना देश-विदेश में बैठे हजारों दर्शक ओनलाईन लाईव रामलीला का प्रसारण देख रहे हैं। आज भी इस रामलीला के प्रति दर्शकोें में ठीक वैसा ही क्रेज देखने को मिल रहा है जैसा कि आजादी के समय था। ब्लोग बनाने वाले संदीप कम्बोज का दावा है कि गुगल के सर्च इंजन में सर्च करने पर देश की महज आधा दर्जन से भी कम रामलीला वेबसाईटों की जानकारी मिलती है जिनमें प्रमुख तौर दिल्ली के लालकिला मैदान स्थित लवकुश रामलीला कमेटी, नई दिल्ली के गोकुल गार्डन द्वारका के सेक्टर-7 श्री रामलीला सोसायटी हैं। इन दोनों रामलीलाओं की वेबसाईटों से मिली जानाकरी के मुताबिक ये अपनी वेबसाईट पर रामलीला का लाईव प्रसारण कर रही है। इसके अलावा पूर्वी नई दिल्ली के रामलीला ग्र्र्र्र्राउंड स्थित श्री रामलीला कमेटी की भी अपनी अलग वेबसाईट है लेकिन इस पर लाईव प्रसारण की सुविधा नहीं है। गुगल सर्च र्इंजन में हरियाणा की रामलीला का यह स्पेशल व इकलौता ब्लोग है। अमेरिका के वाशिंगटन में अमित बब्बर व आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न विक्टोरिया में लोहारी राघो की रामलीला लाईव देख रही कनिका ने बताया कि लोहारी राघो की रामलीला लाईव देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि वे भारत में ही बैठकर रामलीला देख रहे हैं। उन्होंने क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना का रामलीला के सफल आयोजन के लिए तहे दिल से आभार जताया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वे इस तरह के आयोजन करते रहेंगे। वहीं चंडीगढ़ निवासी सुरेंद्र खुराना व शशि खुराना तथा चेन्नई निवासी मुकेश भ्याना ने भी क्लब द्वारा किए जा रहे लाईव प्रसारण की सराहना की।

तमिलनाडु के चेन्नई में लाईव रामलीला देखते मुकेश भ्याना।



पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए कलाकारों ने वर्ष 1949 में की शुुरुआत
क्लब के डायरेक्टर मुनीष चराया ने बताया कि लोहारी राघो रामलीला की शुरुआत वर्ष 1949 में हुई थी लेकिन इसके लिए तैयारियां वर्ष 1948 से ही शुरु कर दी गई थी। इस रामलीला को शुरु करने वाले कलाकार वर्ष 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के के दौरान पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए थे। ग्रामीण गुलशन जरगर बताते हैं कि उनके पिता लक्ष्मण दास जरगर पाकिस्तान में भी 1933 से लेकर 1947 तक रामलीला का मंचन करते थे। विभाजन उपरांत लोहारी राघो में आने के बाद उन्होंने रामलीला की तैयारियां शुरु की दी थी। बंटवारे की पीड़ा से उबरने व खुद को संभालने में एक साल बीत गया।। शुरुआती 2-4 साल में ही इस रामलीला ने इस कदर डंका बजाया कि दूर-दराज तक यह विख्यात हो गई। उनके पिता वर्ष 2016 तक इस रामलीला का हिस्सा रहे।

चंडीगढ़ में लोहारी राघो रामलीला का लाईव प्रसारण देखते सुरेंद्र खुराना व शशि खुराना।

इसी रामलीला के मंच से राजनीति की पहली सीढ़ी चढ़े हांसी विधायक विनोद भ्याना
क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना बताते हैं कि 50-60 के दशक में भी लोहारी राघो रामलीला की इस कदर धूम रही कि हर साल देश के कोने-कोने से लोग इस रामलीला को देखने आते थे। लोहारी राघो रामलीला की सबसे खास बात पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व मौजूदा हांसी विधायक विनोद भ्याणा भी 90 के दशक में यहां अंगद और रावण के किरदार अदा कर वाहवाही बटोर चुके हैं। या यूं कहें कि विधायक विनोद भ्याना को राजनीति की पहली सीढ़ी पर इसी रामलीला ने चढ़ाया और वे लगातार दो बार गाँव लोहारी राघो के सरपंच भी चुने गए। और अब तीसरी बार हांसी के विधायक चुने गए हैं। 



अमूल्य परंपरा को विलुप्त होने से बचाने में सहयोग करें ग्रामीण : गुलशन भ्याना


श्री रामा रामलीला क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने बताया कि लोहारी राघो की इस ऐतिहासिक रामलीला से उनके परिवार का जुड़ाव बड़ा पुराना है। उनके पिता किशोरी लाल भ्याना का इस रामलीला से गहरा नाता रहा है। लगातार कई सालों तक वे इस रामलीला के प्रबंधन में दिल खोलकर सहयोग करते रहे और लंबे समय तक हनुमान का किरदार भी  निभाया। अब पिछले कई सालों से उनके बेटे कृष्ण भ्याना नंबरदार हनुमान का रोल अदा कर रहे हैं। करीब 10 साल से मैं खुद इस रामलीला प्रबंधन की बागडोर संभाल रहा हूँ। हर साल दिन-रात एक करके दिलो जान से रामलीला मंचन कर रहे हैं जिसमें क्लब के सभी मेंबर, कलाकार व ग्रामीण निस्वार्थ भरपूर सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने इस सहयोग के लिए क्लब मैनेजमेंट, कलाकारों तथा ग्रामीणों का तहे दिल से आभार जताया। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि श्री रामा रामलीला क्लब देश व अपने बुजुर्गोें की इस सांस्कृतिक विरासत को सहेजे रखने में इसी तरह तन-मन और धन से क्लब का सहयोग करते रहें ताकि हम इस अमूल्य परंपरा को विलुप्त होने से बचा सकें। और हमारे बच्चों को भी धर्म, सनातन और इतिहास की जानकारी हो। लेकिन यह सब तभी संभव हो पाएगा जब इस तरह के धार्मिक आयोजन लगातार होंगे। 

 

अब घर बैठे देख सकते हैं रामलीला, नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर Live  देखें लोहारी राघो रामलीला

सभी गाँववासीयों को जानकर खुशी होगी कि लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का अपना ब्लॉग बनकर तैयार हो गया है। आप यहाँ रामलीला को लाईव भी देख सकते हैं। आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में बैठे हों, आप हमारे इस ब्लोग को ओपन करके लाईव रामलीला देख सकते हैं। आप सभी इस ब्लोग को नोट कर लें तथा अपने दूर दराज के सभी रिश्तेदारों, परिचितों को दे दें जो लोहारी राघो की रामलीला देखने के इच्छुक हैं लेकिन यहां आ नही सकते। वे अपने घर में बैठकर ही रामलीला का आनंद ले सकते हैं। लोहारी राघो रामलीला  के ब्लोग पर जाने के लिए आप अपने मोबाईल के Google सर्च बार में जाएं। वहां बिना स्पेस दिए lohariraghoramlila टाईप करके एंटर करें। बस अब आपके सामने लोहारी राघो रामलीला का ब्लोग ओपन हो जाएगा। रामलीला का ब्लोग है   https://lohariraghoramlila.blogspot.com/

 इस ब्लोग पर आप लोहारी राघो रामलीला से संबंधित हर प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे कि रामलीला का अब तक इतिहास, रामलीला के समाचार, पुराने कलाकरोें के बारे में, रामलीला में आज की नाईट और आगे के कार्यक्रम, मैनेजमैंट, रामलीला के पुराने फोटो, वर्तमान में कौन हैं कलाकार

 

यह भी पढ़ें...

लोहारी राघो रामलीला Live : सीता हरण का जीवंत मंचन, रावण की गर्जना से गूंज उठा पंडाल  

भरत मिलाप Live : 'बोल पापिन हत्यारिन श्री राम ने क्या अपराध किया, दो वरदान ही कारण हैं ये बर्बादी और मौत का'

राम वनवास Live : 'राज के बदले माता मुझको हो गया हुक्म फकीरी का', भावुक मंचन देख नम हुई आंखें, भर आया गला, देखें लाईव प्रसारण

रामलीला Live : शिव धनुष तोड़ सीता संग परिणय सूत्र में बंधे श्री राम, ताड़का वध ने किया रोमांचित

रामलीला Live : भगवान श्री राम ने लिया अवतार, जयकारों से गूंजा आसमान, बंटी मिठाईयां

लोहारी राघो रामलीला : माता-पिता की सेवा का अद्भुत संदेश दे गया श्रवण लीला मंचन

लोहारी राघो रामलीला में नारद लीला मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक, टूट गया नारद का अभिमान

लोहारी राघो में 76 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, सरपंच सोनू सरोहा ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ

76 साल पहले हुआ था लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, यहाँ पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की संपूर्ण कहानी 

रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक 

मनोरंजन के बेताज बादशाह लक्ष्मण दास जरगर : इस महान कलाकार ने अपने अभिनय से रच दिया था इतिहास, आज भी जीवित है इनका किरदार

लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में

यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें

यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार

यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें

यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें

यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें




Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)