- कृष्ण भ्याना नंबरदार ने नए अंदाज से हनुमान के किरदार को बना डाला सजीव
- आज रात होना है सीता खोज का शानदार मंचन, क्लब के ब्लोग पर देखें लाईव प्रसारण
![]() |
| लोहारी राघो रामलीला में बाली वध का मंचन करते कलाकार फोटो :विक्रम चावला |
संदीप कम्बोज
नारनौंद। गाँव लोहारी राघो में श्री रामा रामलीला क्लब द्वारा आयोजित ऐतिहासिक रामलीला में सोमवार को श्री राम-सुग्रीव मिलन व बाली वध मंचन की धूम रही। हनुमान के किरदार में कृष्ण भ्याना नंबरदार ने बिल्कुल नए व मनमोहक अंदाज में मंचन को सजीव बना दिया। मंचन के दौरान भगवान श्री राम माता सीता की खोज में वनों का भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान हनुमान जी से उनकी मुलाकात हुई। हनुमान जी ने उनकी मित्रता सुग्रीव से करवाई। सुग्रीव की मदद करते हुए भगवान ने बाली का वध कर दिया। इसके बाद सुग्रीव ने हनुमान समेत अन्य वानरों की मदद से सीता की खोज शुरु की। कलाकारों ने सभी लीलाओं का इस कदर सजीव मंचन किया जो खचाखच भरे पंडाल में मौजूद दर्शकों को बेहद पसंद आया। सभी ने इस मंचन का भरपूर आनंद लिया। बाली को मरते ही लोगों ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। अंत में बाली की मौत पर दु:ख प्रकट करने के लिए रामलीला कलाकारों वेद्र प्रकाश चांदना, पुष्कर भ्याना व डॉक्टर जिंदर द्वारा प्रस्तुत किए गए हास्य नाटक ‘बाली का स्यापा’ को देख सभी दर्शक हंसी से लोट-पोट नजर आए। मंचन के दौरान श्री राम के किरदार में हर्ष भ्याना, लक्ष्मण के किरदार में साहिल अरोड़ा टोनी, हनुमान कृष्ण भ्याना नंबरदार, सुग्रीव दीपक चावला, बाली गोपी, तारा मुकेश भ्याना, अंगद नवीन यादव व मंत्री का किरदार वीरेंद्र ने बखूबी निभाया। इस अवसर पर कल्ब के डायरेक्टर मुनीष चराया,सुभाष चावला, डॉ. जिंदर मुंडा, ईश्वर, रामप्रकाश उर्फ टीटी,इंद्रजीत तनेजा, विक्रम चावला, मुकेश भ्याना, संदीप संभरवाल, विजय कुमार, गुलाब, रवि कम्बोज, कर्ण सैनी, राजकुमार सेठी, मास्टर सूबे सिंह, सोमनाथ संभरवाल व रामगोपाल समेत गाँव के अनेक गणमान्यजन तथा भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।
प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने कलाकारों, ग्रामीणों व मीडियाकर्मियों का जताया आभार
Ramlila Vedio : बाली वध Live देखने के लिए नीचे दिए बॉक्स में क्लिक करें
विदेशों में भी लोहारी राघो रामलीला की धूम, कई देशों में लाईव देख रहे श्रद्धालु
क्लब के डायरेक्टर मुनीष चराया व नंबरदार कृष्ण भ्याना ने बताया कि लोहारी राघो की इस ऐतिहासिक रामलीला का आज भी उतना ही क्रेज देखने को मिल रहा है जितना आजादी के समय 50-60 के दशक में था। यह ऐसी रामलीला है जो एक बार इसे देख लेता है, उसका मन बार-बार इसे देखने के लिए करता है। जो बचपन में यहां की रामलीला देख चुके और अब जवान या वृद्ध हैंऔर अब विदेशों में रह रहे हैं। उनके कहने पर ही हमने लाईव प्रसारण की व्यवस्था करवाई ताकि वे भी अपनी पुरानी यादें ताजा कर सकें। लोहारी की रामलीला के लाईव प्रसारण को अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा समेत दुनिया के कई देशों व भारत के अनके बड़े शहरों में भी श्रद्धालु लोहारी राघो की रामलीला को क्लब के ब्लोग तथा यू-ट्यूब, फेसबुक पर लाईव देख रहे हैं। रामलीला का लाईव प्रसारण क्लब के खुद के ब्लोग लोहारीराघो रामलीला डोट ब्लोगस्पोट डोट कोम और जस्सी मीडिया ग्रुप के यू ट्यूब चैनल तथा फेसबुक पर सोमनाथ संभरवाल के पेज पर लाईव चलाया जा रहा है।
![]() |
| लोहारी राघो रामलीला में बाली वध का मंचन करते कलाकार फोटो :विक्रम चावला |
अब घर बैठे देख सकते हैं रामलीला, नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर Live देखें लोहारी राघो रामलीला
सभी गाँववासीयों को जानकर खुशी होगी कि लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का अपना ब्लॉग बनकर तैयार हो गया है। आप यहाँ रामलीला को लाईव भी देख सकते हैं। आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में बैठे हों, आप हमारे इस ब्लोग को ओपन करके लाईव रामलीला देख सकते हैं। आप सभी इस ब्लोग को नोट कर लें तथा अपने दूर दराज के सभी रिश्तेदारों, परिचितों को दे दें जो लोहारी राघो की रामलीला देखने के इच्छुक हैं लेकिन यहां आ नही सकते। वे अपने घर में बैठकर ही रामलीला का आनंद ले सकते हैं। लोहारी राघो रामलीला के ब्लोग पर जाने के लिए आप अपने मोबाईल के Google सर्च बार में जाएं। वहां बिना स्पेस दिए lohariraghoramlila टाईप करके एंटर करें। बस अब आपके सामने लोहारी राघो रामलीला का ब्लोग ओपन हो जाएगा। रामलीला का ब्लोग है https://lohariraghoramlila.blogspot.com/
इस ब्लोग पर आप लोहारी राघो रामलीला से संबंधित हर प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे कि रामलीला का अब तक इतिहास, रामलीला के समाचार, पुराने कलाकरोें के बारे में, रामलीला में आज की नाईट और आगे के कार्यक्रम, मैनेजमैंट, रामलीला के पुराने फोटो, वर्तमान में कौन हैं कलाकार।
यह भी पढ़ें...
लोहारी राघो रामलीला Live : सीता हरण का जीवंत मंचन, रावण की गर्जना से गूंज उठा पंडाल
रामलीला Live : शिव धनुष तोड़ सीता संग परिणय सूत्र में बंधे श्री राम, ताड़का वध ने किया रोमांचित
रामलीला Live : भगवान श्री राम ने लिया अवतार, जयकारों से गूंजा आसमान, बंटी मिठाईयां
लोहारी राघो रामलीला : माता-पिता की सेवा का अद्भुत संदेश दे गया श्रवण लीला मंचन
लोहारी राघो रामलीला में नारद लीला मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक, टूट गया नारद का अभिमान
यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट
लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में
यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें
यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार
यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें
यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें



