लोहारी राघो रामलीला Live : हनुमान ने उजाड़ी अशोकवाटिका, सभी श्रद्धालुओं को बांटे फल

Sandeep  Kamboj
  •  क्लब के कलाकारों ने प्रधान सेवक गुलशन भ्याना का पगड़ी पहनाकर व गदा भेंट कर किया सम्मान 
  •  प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने सभी कलाकारों को किया सम्मानित
लोहारी राघो रामलीला में सीता खोज मंचन के दौरान माता सीता को श्रीराम की निशानी अंगूठी भेंट करते हनुमान।

लोहारी राघो रामलीला के सभी कलाकार एक सामूहिक तस्वीर में।

संदीप कम्बोज
नारनौंद। गाँव लोहारी राघो में श्री रामा रामलीला क्लब द्वारा आयोजित ऐतिहासिक रामलीला में मंगलवार को सीता खोज मंचन में हनुमान द्वारा लंका में अशोवाटिका को उजाड़ने के दृश्य ने धमाल मचा दिया। उछल-उछल कर हनुमान का किरदार अदा कर रहे कृष्ण भ्याना नंबरदार एक ही बार में पूरा केला खा जाने के दृश्य ने सभी श्रद्धालुओं को हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर दिया। इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को अशोकवाटिका के फल बांटे गए। मंचन का शुभारंभ मुख्यातिथि जींद के डीएफओ पवन ग्रोवर ने किया। क्लब प्रबंधन ने पवन ग्रोवर व उनके साथ आए राजकुमार सेठी का गदा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान क्लब के कलाकारों ने क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना को सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मंचन के दौरान राम व लक्ष्मण सुग्रीव की मदद से माता सीता की खोज आरंभ करते हैं। हनुमान जी को लंका भेजा जाता है। हनुमान जी माता सीता को खोज लेते हैं। यहां वे देखते हैं कि रावण माता सीता को डरा धमका रहा है। रावण के जाने के बाद हनुमान जी माता सीता के सामने जाते हैं लेकिन माता सीता उन्हें पहचानने से इंकार कर देती हैं। हनुमान जी श्री राम द्वारा की निशानी अंगूठी उन्हें दिखाते हैं तो माता सीता उसे तुरंत पहचान लेती है। वे माता सीता से निशानी लेकर वापिस जाने लगते हैं तो उन्हें भुख सता रही होती है। वे अशोकवाटिका में लगे पेड़ों के फल तोड़-तोड़ कर खाने लगते हैं। अशोकवाटिका उजाड़ने वाले दृश्य ने सबसे ज्यादा वाहवाही बटोरी। मंचन के दौरान श्री राम के किरदार में हर्ष भ्याना, लक्ष्मण के किरदार में साहिल अरोड़ा टोनी, हनुमान कृष्ण भ्याना नंबरदार, सुग्रीव दीपक चावला, रावण विक्रम चावला, सीता विजय कुमार, त्रिजटा का किरदार अशोक चावला ने बखूबी निभाया। इस अवसर पर कल्ब के डायरेक्टर मुनीष चराया, हरीकृष्ण कम्बोज, रामप्रकाश उर्फ टीटी, जयपाल, सुभाष चावला, इंद्र तनेजा, मुकेश भ्याना, पुष्कर भ्याना, संदीप संभरवाल, डॉ. भूषण विजय कुमार, गुलाब, डॉ. जिंदर मुंडा, रवि कम्बोज, कर्ण सैनी, राजकुमार सेठी, मास्टर सूबे सिंह, सोमनाथ संभरवाल, वेद प्रकाश चांदना व  रामगोपाल समेत गाँव के अनेक गणमान्यजन तथा भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्री रामा रामलीला क्लब के प्रधानसेवक गुलशन भ्याना को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते क्लब के कलाकार व प्रबंधन सदस्य।


प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने कलाकारों को किया सम्मानित
इस अवसर पर प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने क्लब के सभी कलाकारों व प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को शानदार चमचमाती ट्राफियां व मिठाई प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कलाकारों के प्रयास की सराहना करते हुए अगले साल इससे भी बढ़िया मंचन किए जाने की उम्मीद जताई। साथ ही ग्रामीणों व मीडियाकर्मियों का भी आभार जताया।

माता सीता पर तलवार लहराकर गुस्सा दिखाता रावण।

प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने ग्रामीणों व मीडियाकर्मियों का जताया आभार

पिछले 10 साल से क्लब की बागडोर संभाल रहे क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने रामलीला मंचन में सहयोग पर क्लब प्रबंधन, कलाकारों, ग्रामीणों व मीडियाकर्मियों का तहे दिल से आभार जताया। उन्होंने सभी सेआह्वान किया कि श्री रामा रामलीला क्लब देश व अपने बुजुर्गोें की इस सांस्कृतिक विरासत को सहेजे रखने में पूरी मेहनत से जुटा है। आप सभी हर साल इसी तरह बढ़-चढ़कर सहयोग करें तो हम सभी मिलकर इस अमूल्य परंपरा को विलुप्त होने से बचा सकते हैं। इसी तरह तन-मन और धन से क्लब का सहयोग करते रहें ताकि हम और हमारे बच्चों को भी धर्म, सनातन और इतिहास की जानकारी हो। उन्होंने  बताया कि लोहारी राघो की इस ऐतिहासिक रामलीला से उनके परिवार का जुड़ाव बड़ा पुराना है। उनके पिता किशोरी लाल भ्याना का इस रामलीला से गहरा नाता रहा है। लगातार कई सालों तक वे इस रामलीला के प्रबंधन में दिल खोलकर सहयोग करते रहे और लंबे समय तक हनुमान का किरदार भी निभाया। अब पिछले कई सालों से उनके भाई कृष्ण भ्याना नंबरदार हनुमान का रोल अदा कर रहे हैं। जबसे रामलीला प्रबंधन की बागडोर संभाली है, तबसे हर साल दिन-रात एक करके दिलो जान से रामलीला मंचन कर रहे हैं जिसमें क्लब के सभी मेंबर, कलाकार व ग्रामीण निस्वार्थ भरपूर सहयोग कर रहे हैं इसके लिए उनका जितना धन्यवाद किया जाए कम है। मैं उम्मीद करता हूँ कि भविष्य में भी आप इसी तरह सहयोग करते रहेंगे। 


मुख्यातिथि जींद के डीएफओ पवन ग्रोवर को गदा भेंट कर सम्मानित करते श्री रामा रामलीला क्लब के सदस्य व कलाकार।

मुख्यातिथि जींद के डीएफओ पवन ग्रोवर को गदा भेंट कर सम्मानित करते श्री रामा रामलीला क्लब के सदस्य व कलाकार।


Ramlila Vedio : सीता खोज  Live देखने के लिए नीचे दिए बॉक्स में क्लिक करें

 

 

विदेशों में भी लोहारी राघो रामलीला की धूम, कई देशों में लाईव देख रहे श्रद्धालु
क्लब के डायरेक्टर मुनीष चराया व नंबरदार कृष्ण भ्याना ने बताया कि लोहारी राघो की इस ऐतिहासिक रामलीला का आज भी उतना ही क्रेज देखने को मिल रहा है जितना आजादी के समय 50-60 के दशक में था। यह ऐसी रामलीला है जो एक बार इसे देख लेता है, उसका मन बार-बार इसे देखने के लिए करता है। जो बचपन में यहां की रामलीला देख चुके और अब जवान या वृद्ध हैंऔर अब विदेशों में रह रहे हैं। उनके कहने पर ही हमने लाईव प्रसारण की व्यवस्था करवाई ताकि वे भी अपनी पुरानी यादें ताजा कर सकें। लोहारी की रामलीला के लाईव प्रसारण को अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा समेत दुनिया के कई देशों व भारत के अनके बड़े शहरों में भी श्रद्धालु लोहारी राघो की रामलीला को क्लब के ब्लोग तथा यू-ट्यूब, फेसबुक पर लाईव देख रहे हैं। रामलीला का लाईव प्रसारण क्लब के खुद के ब्लोग लोहारीराघो रामलीला डोट ब्लोगस्पोट डोट कोम और जस्सी मीडिया ग्रुप के यू ट्यूब चैनल तथा फेसबुक पर सोमनाथ संभरवाल के पेज पर लाईव चलाया जा रहा है।


अब घर बैठे देख सकते हैं रामलीला, नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर Live  देखें लोहारी राघो रामलीला

सभी गाँववासीयों को जानकर खुशी होगी कि लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का अपना ब्लॉग बनकर तैयार हो गया है। आप यहाँ रामलीला को लाईव भी देख सकते हैं। आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में बैठे हों, आप हमारे इस ब्लोग को ओपन करके लाईव रामलीला देख सकते हैं। आप सभी इस ब्लोग को नोट कर लें तथा अपने दूर दराज के सभी रिश्तेदारों, परिचितों को दे दें जो लोहारी राघो की रामलीला देखने के इच्छुक हैं लेकिन यहां आ नही सकते। वे अपने घर में बैठकर ही रामलीला का आनंद ले सकते हैं। लोहारी राघो रामलीला  के ब्लोग पर जाने के लिए आप अपने मोबाईल के Google सर्च बार में जाएं। वहां बिना स्पेस दिए lohariraghoramlila टाईप करके एंटर करें। बस अब आपके सामने लोहारी राघो रामलीला का ब्लोग ओपन हो जाएगा। रामलीला का ब्लोग है   https://lohariraghoramlila.blogspot.com/

 इस ब्लोग पर आप लोहारी राघो रामलीला से संबंधित हर प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे कि रामलीला का अब तक इतिहास, रामलीला के समाचार, पुराने कलाकरोें के बारे में, रामलीला में आज की नाईट और आगे के कार्यक्रम, मैनेजमैंट, रामलीला के पुराने फोटो, वर्तमान में कौन हैं कलाकार

 



 यह भी पढ़ें...

अमेरिका, आस्ट्रेलिया सहित कई देशों में Live देखी जा रही लोहारी राघो रामलीला, भारत की तीसरी तो हरियाणा की पहली डिजिटल रामलीला बनने का कीर्तिमान

 लोहारी राघो रामलीता Live : श्री राम-सुग्रीव मिलन व बाली वध का मनमोहक मंचन

लोहारी राघो रामलीला Live : सीता हरण का जीवंत मंचन, रावण की गर्जना से गूंज उठा पंडाल 

भरत मिलाप Live : 'बोल पापिन हत्यारिन श्री राम ने क्या अपराध किया, दो वरदान ही कारण हैं ये बर्बादी और मौत का'

राम वनवास Live : 'राज के बदले माता मुझको हो गया हुक्म फकीरी का', भावुक मंचन देख नम हुई आंखें, भर आया गला, देखें लाईव प्रसारण

रामलीला Live : शिव धनुष तोड़ सीता संग परिणय सूत्र में बंधे श्री राम, ताड़का वध ने किया रोमांचित

रामलीला Live : भगवान श्री राम ने लिया अवतार, जयकारों से गूंजा आसमान, बंटी मिठाईयां

लोहारी राघो रामलीला : माता-पिता की सेवा का अद्भुत संदेश दे गया श्रवण लीला मंचन

लोहारी राघो रामलीला में नारद लीला मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक, टूट गया नारद का अभिमान

लोहारी राघो में 76 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, सरपंच सोनू सरोहा ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ

76 साल पहले हुआ था लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, यहाँ पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की संपूर्ण कहानी 

यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट  

रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक 

मनोरंजन के बेताज बादशाह लक्ष्मण दास जरगर : इस महान कलाकार ने अपने अभिनय से रच दिया था इतिहास, आज भी जीवित है इनका किरदार

लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में

यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें

यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार

यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें

यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)