- मुख्यातिथि नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने पुतलों को अग्नि देकर किया दहन
- श्री रामा रामलीला क्लब के सदस्यों ने मुख्यातिथि विधायक जस्सी पेटवाड़ को तलवार भेंट कर किया सम्मानित
- कलाकारों ने गांव के बाजारों में निकाली विजय यात्रा
संदीप कंबोज
नारनौंद। हर बार की भांति इस बार भी गाँव लोहारी राघो में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। श्री रामा रामलीला कल्ब द्वारा आयोजित इस बार का दशहरा उत्सव पहले की बजाए स्पेशल व यादगार बन गया। इस बार लोहारी राघो के दशहरा उत्सव पर रावण दहन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब रावण के साथ-साथ कुंभकरण व मेघनाथ के भी पुतले जलाए गए हों। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि पधारे नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने सभी पुतलों को अग्नि देकर दहन किया। इससे पूर्व श्री रामा रामलीला क्लब के सदस्यों द्वारा मुख्यातिथि विधायक जस्सी पेटवाड़ का जोरदार स्वागत किया गया तथा उन्हें क्लब की ओर से तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पीछे स्थित दशहरा ग्राउंड में श्री रामा कल्ब के कलाकारों द्वारा राम विलाप व रावण वध का शानदार मंचन किया गया। सूर्यास्त होते ही रावण के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर श्री रामा रामलीला क्लब द्वारा पूरे गाँव में भगवान श्री राम की विजय यात्रा निकाली गई। इस दौरान कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया था जिसमें अनेक पहलवानों ने दम दिखाया। गाँव के बाजार भी पूरी तरह से सज-धजकर तैयार थे। छोटे-छोटे बच्चों में भी दशहरा पर्व का क्रेज इस कदर दिखाई दे रहा था कि वे भी राम, लक्ष्मण के परिधान में दिखाई दे रहे थे। ग्रामीणों ने जमकर मिठाईयां खरीदी और धूमधाम से पर्व मनाया। मंचन के दौरान श्री राम के किरदार में हर्ष भ्याना, लक्ष्मण के किरदार में साहिल अरोड़ा उर्फ टोनी, हनुमान कृष्ण भ्याना नंबरदार, सीता विजय कुमार, अंगद के किरदार में मास्टर नवीन यादव, रावण जतिन भ्याणा , विभिक्षण टीटी उर्फ रामप्रकाश मलिक, सुग्रीव सुभाष चराया उर्फ सीटी ने बखूबी निभाया। दशहरा उत्सव का क्लब के ब्लॉग व यू ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण किया गया जहां दूर दराज के हजारों दर्शकों ने कार्यक्रम को लाइव देखा। इस अवसर पर लोहारी राघो के श्री रामा कल्ब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना, डायरेक्टर मुनीष चराया,इंद्रजीत तनेजा, सुभाष चावला, नंबरदार कृष्ण भ्याना, जयपाल, हरीकृष्ण कम्बोज, टीटी मलिक, राजकुमार सेठी, वेद प्रकाश चांदना, मास्टर सूबे सिंह, रामगोपाल समेत गाँव के अनेक गणमान्यजन तथा भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।
एक दिन जरूर होता है असत्य अन्याय और अहंकार का अंत : जस्सी पेटवाड़
नारनौंद। असत्य, अन्याय और अहंकार चाहे जितना मर्जी प्रभावशाली हो, उसका अंत एक न एक दिन जरूर होता है। रावण का जो हश्र हुआ, यह उसके द्वारा अपनाए जा रहे अधर्म पथ, असत्य और अन्याय का ही परिणाम था। इसलिए विजयादशमी पर्व से सीख लें और अपने जीवन में धर्म, सत्य और न्याय को स्थान दें। यह कहना था नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ का। उन्होंने उपस्थितजनों को दशहरा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि विजयादशमी उत्सव हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है। इस अवसर पर कल्ब के कलाकारों द्वारा राम विलाप व रावण वध का शानदार मंचन किया गया। सूर्यास्त होते ही रावण के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर श्री रामा रामलीला क्लब द्वारा पूरे गाँव में भगवान श्री राम की विजय यात्रा निकाली गई। इस दौरान कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया था जिसमें अनेक पहलवानों ने दम दिखाया। गाँव के बाजार भी पूरी तरह से सज-धजकर तैयार थे। छोटे-छोटे बच्चों में भी दशहरा पर्व का क्रेज इस कदर दिखाई दे रहा था कि वे भी राम, लक्ष्मण के परिधान में दिखाई दे रहे थे। . ग्रामीणों ने जमकर मिठाईयां खरीदी और धूमधाम से पर्व मनाया। मंचन के दौरान श्री राम के किरदार में हर्ष भ्याना, लक्ष्मण के किरदार में साहिल अरोड़ा उर्फ टोनी, हनुमान कृष्ण भ्याना नंबरदार, अंगद के किरदार में मास्टर नवीन यादव, रावण जतिन भ्याणा , विभिक्षण टीटी उर्फ रामप्रकाश मलिक, सुग्रीव मुकुल भ्याना ने बखूबी निभाया। इस अवसर पर लोहारी राघो के श्री रामा कल्ब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना, डायरेक्टर मुनीष चराया,इंद्रजीत तनेजा, सुभाष चावला, नंबरदार कृष्ण भ्याना, जयपाल, हरीकृष्ण कम्बोज, रामप्रकाश उर्फ टीटी, गोपी राम, राजकुमार सेठी, वेद प्रकाश चांदना, पुष्कर भयाना, मास्टर सूबे सिंह, रामगोपाल समेत गाँव के अनेक गणमान्यजन तथा भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि गांव लोहारी राघो में पिछले 76 साल से लगातार विजय दशमी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार लोहारी राघो के दशहरा उत्सव पर रावण दहन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब रावण के साथ-साथ कुंभकरण व मेघनाथ के भी पुतले जलाए गए हों।
भी पढ़ें...
लोहारी राघो रामलीला Live : हनुमान ने उजाड़ी अशोकवाटिका, सभी श्रद्धालुओं को बांटे फल
लोहारी राघो रामलीता Live : श्री राम-सुग्रीव मिलन व बाली वध का मनमोहक मंचन
लोहारी राघो रामलीला Live : सीता हरण का जीवंत मंचन, रावण की गर्जना से गूंज उठा पंडाल
रामलीला Live : शिव धनुष तोड़ सीता संग परिणय सूत्र में बंधे श्री राम, ताड़का वध ने किया रोमांचित
रामलीला Live : भगवान श्री राम ने लिया अवतार, जयकारों से गूंजा आसमान, बंटी मिठाईयां
लोहारी राघो रामलीला : माता-पिता की सेवा का अद्भुत संदेश दे गया श्रवण लीला मंचन
लोहारी राघो रामलीला में नारद लीला मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक, टूट गया नारद का अभिमान
यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट
लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में
यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें
यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार
यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें
यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें








