- 77 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला में परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने लूटी महफिल
- राक्षसों के अत्याचार से लेकर सीता स्वयंवर तक का सजीव मंचन
- मुख्यातिथि एसडीएम नारनौंद विकास यादव व मोठ सरपंच जसवंत भ्याना ने रिबन काटकर किया शुभारंभ
![]() |
| लोहारी राघो रामलीला में सीता सव्यंबर का मंचन करते कलाकार। |
नारनौंद। गांव लोहारी राघो में श्री रामा रामलीला क्लब के तत्वावधान में आयोजित 77 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला में सीता स्वयंवर और ताड़का वध के प्रभावशाली मंचन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भगवान श्रीराम ने जैसे ही भगवान शिव के दिव्य धनुष को तोड़ा, पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। पुष्प वर्षा और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रस्तुत इस प्रसंग ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए तीखे संवाद ने मंचन में रोमांच भर दिया और दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में नारनौंद के एसडीएम विकास यादव और मोठ रांगड़ान के सरपंच जसवंत भयाना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री रामा रामलीला क्लब की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। क्लब प्रबंधन ने अतिथियों को श्रीराम दरबार भेंट कर सम्मानित किया।
रामलीला में दिखाया गया कि गुरु विश्वामित्र जब तपस्या और यज्ञ करते थे, तब मारीच और सुबाहु नामक राक्षस उसमें विघ्न डालते थे। राक्षसों के अत्याचार से परेशान होकर गुरु विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार में पहुंचे और यज्ञ की रक्षा के लिए भगवान श्रीराम तथा लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने का आग्रह किया। शुरुआत में राजा दशरथ इसके लिए तैयार नहीं हुए, लेकिन गुरु वशिष्ठ के समझाने पर उन्होंने दोनों राजकुमारों को विश्वामित्र के साथ भेज दिया। इसके बाद भगवान श्रीराम ने ताड़का का वध किया और लक्ष्मण के साथ मिलकर गुरु विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा की। राक्षसों के संहार के बाद गुरु विश्वामित्र दोनों भाइयों को राजा जनक द्वारा आयोजित सीता स्वयंवर में लेकर पहुंचे। स्वयंवर में मौजूद अनेक राजा भगवान शिव के दिव्य धनुष को उठाने में असफल रहे। अंततः गुरु की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम ने धनुष उठाया और उसे तोड़ दिया। इस दृश्य के साथ ही पूरा परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा और मंच पर पुष्प वर्षा का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया।

परशुराम-लक्ष्मण संवाद पर खूब बजीं तालियां
शिव धनुष टूटने की सूचना मिलने पर भगवान परशुराम क्रोधित होकर स्वयंवर स्थल पर पहुंचे। इसके बाद परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए ओजपूर्ण संवाद ने दर्शकों को बांधे रखा। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय, संवाद अदायगी और प्रभावशाली प्रस्तुति से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। विश्वामित्र और राक्षसों के बीच के दृश्य तथा परशुराम-लक्ष्मण संवाद कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे। ताड़का वध के मंचन को भी दर्शकों ने खूब सराहा।
![]() |
| लोहारी राघो रामलीला में सीता सव्यंबर का मंचन करते कलाकार। |
कलाकारों ने निभाए प्रभावशाली किरदार
मंचन में भगवान श्रीराम की भूमिका हर्ष भयाना, लक्ष्मण की भूमिका साहिल अरोड़ा टोनी, ताड़का की भूमिका मंगल जांगड़ा, माता सीता की भूमिका विजय कुमार तथा विश्वामित्र और परशुराम की भूमिका टीटी मलिक ने निभाई। मारीच की भूमिका वेद प्रकाश, सुबाहु की भूमिका पुष्कर भयाना, राजा जनक की भूमिका नोना, रावण की भूमिका मुकुल भयाना, राजा दशरथ की भूमिका संदीप संभरवाल, मंत्री की भूमिका अशोक चावला ने निभाई। वहीं, राक्षसों के किरदार मंगल, जिंदर मुंडा, कर्ण सैनी, रोहन, गोपी और ईश्वर ने बखूबी अदा किए।

इस अवसर पर श्री रामा रामलीला क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भयाना, नवीन खुराना, रामप्रकाश उर्फ टीटी, पुष्कर भयाना, वेद प्रकाश चांदना, कैशियर जयपाल, राजकुमार सेठी, डॉ. जिंदर मुंडा, गोपी राम,ईश्वर, कृष्ण भयाना नम्बरदार, मास्टर सूबे सिंह, इंद्रजीत तनेजा, रवि कंबोज, रामगोपाल, मुकेश भयाना और विक्रम चावला, मुनीश चराया, इंद्र तनेजा, सुभाष चावला, मुनीश भयाना, बंटी लिखा रवि मालिक, सहित गांव के अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
![]() |
| लोहारी राघो रामलीला में सीता सव्यंबर का मंचन करते कलाकार। |
![]() |
| लोहारी राघो रामलीला में सीता सव्यंबर का मंचन करते कलाकार। |
#LohariRaghoRamlila #ShriRamaRamlilaClub #Ramlila2026 #77YearsOfRamlila #HistoricalRamlila #LohariRagho #Narnaund #Hansi #HaryanaRamlila #RamlilaLive #JaiShriRam #SanatanDharma
#LohariRagho #LohariRaghoRamlila #लोहरीराघो #लोहरीराघोरामलीला #Ramlila2026 #रामलीला2026 #ShriRamaRamlilaClub #ShriRamaRamlilaClubLohariRagho #श्रीरामारामलीलाक्लब #Ramleela #Ramlila #रामलीला #ShriRam #श्रीराम #JaiShriRam #जयश्रीराम #RamBhakt #रामभक्त #Ramayan #रामायण #Sanatan #SanatanDharma #सनातन #सनातनधर्म #HinduCulture #हिंदूसंस्कृति #IndianCulture #भारतीयसंस्कृति #HinduFestival #धार्मिककार्यक्रम #धार्मिकआयोजन #धार्मिकपरंपरा #संस्कृति #परंपरा #ऐतिहासिकरामलीला #HistoricalRamlila #77YearsOfRamlila #77Years #77सालकीपरंपरा #77वर्षोंकीपरंपरा #लोहरीराघोकीरामलीला #हरियाणारामलीला #HaryanaRamlila #HaryanaCulture #Haryana #हरियाणा #Hisar #हिसार #Narnaund #नारनौंद #Hansi #हांसी #HisarNews #HaryanaNews #LiveRamlila #RamlilaLive #रामलीलालाइव #LivePrasaran #लाइवप्रसारण #RamlilaLive2026 #RamleelaLive #RamBhakti #RamDarshan #रामभक्ति #रामदर्शन #RamNaam #रामनाम #SitaRam #सीताराम #JaiShreeRam #जयश्रीराम 🚩
#LohariRagho
#LohariRaghoRamlila #NaradLeela #Ramlila2026 #HistoricRamlila
#77YearsOldRamlila #Narnaund #Hisar #Haryana #HaryanaNews
#ShriRamaRamlilaClub #NaradMuni #LordVishnu #Vishwamohini
#HinduMythology #IndianCulture #ReligiousFestival #RamlilaPerformance
#रामलीला #नारदलीला #लोहारीराघो #ऐतिहासिकरामलीला #नारनौंद #हरियाणा
#भगवानश्रीराम #नारदमुनि #भगवानविष्णु #भारतीयसंस्कृति #धार्मिकआयोजन
#अहंकारकामर्दन
#लोहारीराघो #लोहारीराघोरामलीला #ऐतिहासिकरामलीला #77सालपुरानीरामलीला #श्रीरामारामलीलाक्लब #नारनौंद #हांसी #हिसार #हरियाणा #रामलीला2026 #ध्वजारोहण #भगवानश्रीराम #भारतीयसंस्कृति #धार्मिकआयोजन #गांवकीविरासत #LohariRagho #LohariRaghoRamlila #HistoricalRamlila #Narnaund #HaryanaNews
यह भी पढ़ें.
लोहारी राघो रामलीला Live देखने के लिए यहां 🔔 क्लिक करें
यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट
लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में
यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें
यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार
यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें
यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें





