लोहारी राघो रामलीला में राम वनवास का भावुक मंचन देख नम हुई आंखें
- मुख्यातिथि नारनौंद एसएचओ देवेंद्र नैन व डॉ. प्रवीन चावला ने रिबन काटकर किया शुभारंभ
- कैकेयी व राजा दशरथ और कौशल्या व राम के बीच हुआ संवाद रहा काबिलेतारिफ
![]() |
| लोहारी राघो रामलीला में राम बनवास का मंचन करते कलाकार। फोटो : विक्रम चावला |
संदीप कम्बोज । जसविंद्र जस्सी
नारनौंद। लोहारी राघो में श्री रामा रामलीला कल्ब के बैनर तले चल रही 77 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला में राम बनवास का बेहद ही सुदर व भावुक मंचन किया गया जिसे देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। प्रसंग को देख किसी की आंख से अश्रुधारा बहने लगी तो किसी दर्शक का गला भर आया। कैकेयी व राजा दशरथ और कौशल्या व राम के बीच का संवाद सबसे ज्यादा काबिले तारिफ रहा। भगवान श्री राम जब माता कौशल्या को 14 वर्ष के लिए बनवास जाने का समाचार लेकर पहुंचने के अवसर पर राम द्वारा गाया गीत ‘राज के बदले माता मुझको हो गया हुक्म फकीरी का’ ने माहौल को पूरी तरह से गमगीन कर दिया। रामलीला का शुभारंभ मुख्यातिथि एसएचओ नारनौंद देवेंद्र नैन व डॉ. प्रवीन चावला, हांसी ने रिबन काटकर किया। क्लब द्वारा दोनों मुख्यातिथियों को स्मृति चिह्न श्री राम दरबार भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रसंग में दिखाया गया कि राजा दशरथ राम के राज्याभिषेक का ऐलान करवाते हैं। यह सुनकर दासी मंथरा कैकयी के पास पहुंंचकर उसे भड़काती है तथा राम को चौदह वर्ष का वनवास और भरत को अयोध्या का राज्य दिलाने की बात कहती है। इस पर दासी मंथरा के बहकावे में आकर कैकयी महल में रूठी हुई रहती है। राजा दशरथ जब कैकयी से रूठने का कारण पूछते हैं तो वह दो वरदान मांगती है। पहला वरदान तो दशरथ कैकयी को दे देते हैं लेकिन दूसरे वरदान में राम को चौदह वर्ष के लिए वनवास भेजकर भरत को गद्दी दिलाने की बात कहती है। कैकयी की बात सुन पुत्र वियोग में दु.खी होकर राजा दशरथ के आंखों से अश्रुओं की धारा बहने लगती है। राजा दशरथ और राम के चौदह वर्ष के वनवास मंचन को देख कई दर्शक भी अपनी आंखों से अश्रु नहीं रोक पाये। राम के वनवास जाने की बात सुन लक्ष्मण औेर सीता भी वन में जाने की बात कहते है। राम सीता व लक्ष्मण माता-पिता से आज्ञा लेकर वन की ओर निकल पड़ते हैं। मंचन के दौरान मंथरा का किरदार वेद प्रकाश चांदना, कैकेयी विजय कुमार, कौशल्या मुकेश भ्याना, श्री राम हर्ष भ्याना, लक्ष्मण साहिल अरोड़ा, सुमित्रा मंगल जांगड़ा व राजा दशरथ संदीप संभरवाल, मंत्री अशोक चावला, गुरु वशिष्ठ राम भ्याना व द्वारपाल का किरदार रोहन ने बाखूबी निभाया। इस अवसर पर श्री रामा कल्ब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना, जिंदर मुंडा, ईश्वर, गोपी, कर्ण सैनी, रवि कम्बोज, नंबरदार कृष्ण भ्याना,रामप्रकाश उर्फ टीटी, राजकुमार सेठी, इंद्रजीत तनेजा, सुभाष चावला, मास्टर सूबे सिंह व रामगोपाल समेत गाँव के अनेक गणमान्यजन तथा भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।
आधी रात को भी मदद के लिए तैयार रहते हैं विधायक विनोद भ्याना
श्री रामा रामलीला क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने बताया कि लोहारी राघो में भगवान श्रीराम की इस पावन परंपरा को भव्यता के साथ आगे बढ़ाने में हांसी विधायक विनोद भ्याना का सहयोग क्लब के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। विधायक विनोद भ्याना केवल सहयोग का आश्वासन ही नहीं देते, बल्कि जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। उनका यह सहयोग क्लब के कलाकारों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का उत्साह बढ़ाता है। वरिष्ठ कलाकार जिंदर मुंडा व कोषाध्यक्ष राजकुमार सेठी ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम है। रामलीला आयोजन के दौरान जब भी क्लब प्रबंधन को किसी प्रकार की आवश्यकता होती है, विधायक विनोद भ्याना आधी रात को भी मदद के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने श्री रामा रामलीला क्लब और समस्त ग्रामवासियों की ओर से विधायक विनोद भ्याना के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी उनका स्नेह एवं सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा।
लोहारी राघो रामलीला Live देखने के लिए यहां 🔔 क्लिक करें
The
historic 77-year-old Ramlila of Lohari Ragho village near Narnaund,
Haryana, began with a ceremonial flag hoisting. Ritik Saroha, son of
village Sarpanch Sonu Saroha, and Dr. Ajmer Singh inaugurated the
religious festival. Established in 1949, Lohari Ragho's historic Ramlila
continues to preserve India's cultural heritage, religious traditions,
and devotion to Lord Shri Ram, attracting devotees from Haryana and
other states.
#LohariRaghoRamlila #ShriRamaRamlilaClub #Ramlila2026 #77YearsOfRamlila #HistoricalRamlila #LohariRagho #Narnaund #Hansi #HaryanaRamlila #RamlilaLive #JaiShriRam #SanatanDharma
#LohariRagho #LohariRaghoRamlila #लोहरीराघो #लोहरीराघोरामलीला #Ramlila2026 #रामलीला2026 #ShriRamaRamlilaClub #ShriRamaRamlilaClubLohariRagho #श्रीरामारामलीलाक्लब #Ramleela #Ramlila #रामलीला #ShriRam #श्रीराम #JaiShriRam #जयश्रीराम #RamBhakt #रामभक्त #Ramayan #रामायण #Sanatan #SanatanDharma #सनातन #सनातनधर्म #HinduCulture #हिंदूसंस्कृति #IndianCulture #भारतीयसंस्कृति #HinduFestival #धार्मिककार्यक्रम #धार्मिकआयोजन #धार्मिकपरंपरा #संस्कृति #परंपरा #ऐतिहासिकरामलीला #HistoricalRamlila #77YearsOfRamlila #77Years #77सालकीपरंपरा #77वर्षोंकीपरंपरा #लोहरीराघोकीरामलीला #हरियाणारामलीला #HaryanaRamlila #HaryanaCulture #Haryana #हरियाणा #Hisar #हिसार #Narnaund #नारनौंद #Hansi #हांसी #HisarNews #HaryanaNews #LiveRamlila #RamlilaLive #रामलीलालाइव #LivePrasaran #लाइवप्रसारण #RamlilaLive2026 #RamleelaLive #RamBhakti #RamDarshan #रामभक्ति #रामदर्शन #RamNaam #रामनाम #SitaRam #सीताराम #JaiShreeRam #जयश्रीराम 🚩
#लोहारीराघो #लोहारीराघोरामलीला #ऐतिहासिकरामलीला #77सालपुरानीरामलीला #श्रीरामारामलीलाक्लब #नारनौंद #हांसी #हिसार #हरियाणा #रामलीला2026 #ध्वजारोहण #भगवानश्रीराम #भारतीयसंस्कृति #धार्मिकआयोजन #गांवकीविरासत #LohariRagho #LohariRaghoRamlila #HistoricalRamlila #Narnaund #HaryanaNews
यह भी पढ़ें.
लोहारी राघो रामलीला Live देखने के लिए यहां 🔔 क्लिक करें
यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट
लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में
यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें
यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार
यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें
यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें


