किसी एक धर्म नहीं, भगवान राम हर धर्म के आराध्य : डॉ. कृष्ण मिड्ढा

Sandeep Kamboj
  • लोहारी राघो रामलीला में बोले हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर

भरत मिलाप में खड़ाऊं लेकर अयोध्या लौटे भरत, भाईयों का अटूट प्यार देख भर गमगीन हुए श्रद्धालु


लोहारी राघो रामलीला में भरत मिलाप का मंचन करते कलाकार।
 

'बोल पापिन हत्यारिन श्री राम ने क्या अपराध किया, दो वरदान ही कारण हैं ये बर्बादी और मौत का'

संदीप कम्बोज । जसविंद्र जस्सी

नारनौंद। भगवान राम सभी के आराध्य हैं। राम किसी एक धर्म के हैं ही नहीं। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि भगवान राम केवल सनातन धर्म के हैं। उक्त उद्गार हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने लोहारी राघो में चल रही रामलीला में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हर धर्म का व्यक्ति चाहता है कि उसका बेटा राम जैसे मर्यादित हो क्योंकि पिता के एक वचन के ऊपर उन्होंने 14 साल वनों में बिताए। वचन की पालना की। इसलिए हर मां-बाप चाहते हैं कि उनका बेटा बात को मानने वाला हो। हर पत्नी चाहती है कि उसका पति राम जैसे मर्यादा में रहने वाला हो। हर भाई भी चाहता है कि मेरा भाई राम जैसा हो। हर इंसान को भगवान राम की कथा जरुर सुननी देखनी चाहिए चाहे वह हिंदू हो ,मुस्लिम हो, सिख हो या ईसाई। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि मुझे खुशनसीबी है कि लोहारी राघो की रामलीला में चौथी बार आने का सौभाग्य मिला है। इस अवसर पर उन्होंने रामलीला क्लब के मंच पर अगले साल तक कमरे बनाने का भी आश्वासन दिया। क्लब सदस्यों ने डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा व उनके साथ आए विशिष्ट अतिथियों हरिश एलावादी, विनोद खुराना, अनिल खुराना, कृष्ण लखीना, गौरव मक्कड़, अशोक लखीना व सोहन लाल वर्मा को भगवान श्री राम दरबार का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। 

लोहारी राघो रामलीला में भरत मिलाप का मंचन करते कलाकार।


भरत मिलाप मंचन भाईयों के अटूट प्यार का अद्भुत संदेश दे गया। राम व भरत के विराट प्रेम के इस मंचन को देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। एक भाई के लिए दूसरे भाई के त्याग की मिसाल पेश करते इस दृश्य ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। भरत व शत्रुघन द्वारा माता कौशल्या संग मां ही मंदिर मां ही पूजा गीत के साथ संवाद ने जहां सभी दर्शकों को भावुक कर दिया वहीं माता कैकेयी के साथ हुए संवांद ने माहौल को गमगीन बना दिया। इस दृश्य में भरत व शत्रुघन द्वारा गाया गीत ‘बोल पापिन हत्यारिन श्री राम ने क्या अपराध किया, दो वरदान ही कारण हैं ये बर्बादी और मौत का’ ने खूब वाहवाही बटोरी। मंचन के अनुसार राम को वनवास दिए जाने पर राम-लक्ष्मण व सीता सहित वन की ओर चले गए, जैसे ही भरत व शत्रुघ्न ननिहाल से वापस आए और उन्होंने राम को नहीं देखा तो वे भावुक हो गए और मां कैकेयी को पूछने लगे कि भइया कहां हैं। इस पर बताया कि राम को वनवास दिया गया है और तुम्हें राजगद्दी, इसलिए अब तुम राज तिलक की तैयारी करो। इस पर भरत ने साफ कह दिया कि वह किसी भी हाल में अयोध्या का राजा नहीं बनेंगे, वह राम भइया को वापस लाने के लिए वन में जाएंगे और उन्हें मनाकर वापस ले आएंगे। भरत वन में जाकर राम, लक्ष्मन के पास जाकर उन्हें पिता की मृत्यु का समाचार सुनाते हैं तो सभी भाई आपस में गले लगकर फूट-फूट कर रोने लगते हैं, इस दृश्य को देख हर किसी आंखें नम हो आई। अब भरत राम को अयोध्या लौटने व राजगद्दी संभालने के लिए अनुरोध करते हैं। लेकिन राम नहीं माने और दोनों भाई गले मिलकर रोते रहे। भरत और राम का मिलाप देखकर उपस्थित दर्शक भी भावुक हो गए। बाद में राम ने भरत को अयोध्या जाने का हुक्म दिया तो भरत ने कहा कि एक शर्त है कि जब तक आप नहीं आओगे तब तक अयोध्या में सिंहासन पर आपकी खडाऊं रहेगी, इसलिए आप मुझे अपनी खड़ाऊं दे दो। श्री राम ने खड़ाऊं दी और भरत वापस अयोध्या की ओर लौट गए। चरण पादुका लेकर भरत वापिस अयोध्या लौट आते हैं। कलाकारों के अभिनय ने सभी को प्रभावित किया। मंचन के दौरान श्री राम का किरदार हर्ष भ्याना, लक्ष्मन का साहिल अरोड़ा, भरत का ईश्वर, शत्रुघन का डॉ. जिंदर मुंडा, कौशल्या मुकेश भ्याना, कैकेयी विजय कुमार, सुमित्रा मंगल जांगड़ा, मंथरा वेद चांदना, दशरथ संदीप सभरवाल, मंत्री अशोक चावला, एलची नोना तो योद्धाजीत का किरदार गोपी ने अदा किया। इस अवसर पर कल्ब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना, जिंदर मुंडा, रामप्रकाश उर्फ टीटी, मुनीश भ्याना, कोषाध्यक्ष जयपाल व राजकुमार सेठी, नंबरदार कृष्ण भ्याना, इंद्र तनेजा, सुभाष चावला, गुलाब सिंह, बंटी लिखा, रवि मलिक, सुबे सिंह व रामगोपाल समेत गाँव के अनेक गणमान्यजन तथा भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।




लोहारी राघो रामलीला Live देखने के लिए यहां 🔔 क्लिक करें


The historic 77-year-old Ramlila of Lohari Ragho village near Narnaund, Haryana, began with a ceremonial flag hoisting. Ritik Saroha, son of village Sarpanch Sonu Saroha, and Dr. Ajmer Singh inaugurated the religious festival. Established in 1949, Lohari Ragho's historic Ramlila continues to preserve India's cultural heritage, religious traditions, and devotion to Lord Shri Ram, attracting devotees from Haryana and other states.


Lohari Ragho
Ramleela
Narnaund News
Hisar News
Haryana News
Historical Ramleela
Cultural Heritage

#LohariRaghoRamlila #ShriRamaRamlilaClub #Ramlila2026 #77YearsOfRamlila #HistoricalRamlila #LohariRagho #Narnaund #Hansi #HaryanaRamlila #RamlilaLive #JaiShriRam #SanatanDharma

#LohariRagho #LohariRaghoRamlila #लोहरीराघो #लोहरीराघोरामलीला #Ramlila2026 #रामलीला2026 #ShriRamaRamlilaClub #ShriRamaRamlilaClubLohariRagho #श्रीरामारामलीलाक्लब #Ramleela #Ramlila #रामलीला #ShriRam #श्रीराम #JaiShriRam #जयश्रीराम #RamBhakt #रामभक्त #Ramayan #रामायण #Sanatan #SanatanDharma #सनातन #सनातनधर्म #HinduCulture #हिंदूसंस्कृति #IndianCulture #भारतीयसंस्कृति #HinduFestival #धार्मिककार्यक्रम #धार्मिकआयोजन #धार्मिकपरंपरा #संस्कृति #परंपरा #ऐतिहासिकरामलीला #HistoricalRamlila #77YearsOfRamlila #77Years #77सालकीपरंपरा #77वर्षोंकीपरंपरा #लोहरीराघोकीरामलीला #हरियाणारामलीला #HaryanaRamlila #HaryanaCulture #Haryana #हरियाणा #Hisar #हिसार #Narnaund #नारनौंद #Hansi #हांसी #HisarNews #HaryanaNews #LiveRamlila #RamlilaLive #रामलीलालाइव #LivePrasaran #लाइवप्रसारण #RamlilaLive2026 #RamleelaLive #RamBhakti #RamDarshan #रामभक्ति #रामदर्शन #RamNaam #रामनाम #SitaRam #सीताराम #JaiShreeRam #जयश्रीराम 🚩 

#लोहारीराघो #लोहारीराघोरामलीला #ऐतिहासिकरामलीला #77सालपुरानीरामलीला #श्रीरामारामलीलाक्लब #नारनौंद #हांसी #हिसार #हरियाणा #रामलीला2026 #ध्वजारोहण #भगवानश्रीराम #भारतीयसंस्कृति #धार्मिकआयोजन #गांवकीविरासत #LohariRagho #LohariRaghoRamlila #HistoricalRamlila #Narnaund #HaryanaNews

यह भी पढ़ें. 

लोहारी राघो रामलीला Live देखने के लिए यहां 🔔 क्लिक करें

77 साल पहले हुआ था लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, यहाँ पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की संपूर्ण कहानी 

अमेरिका, आस्ट्रेलिया सहित कई देशों में Live देखी जा रही लोहारी राघो रामलीला, भारत की तीसरी तो हरियाणा की पहली डिजिटल रामलीला बनने का कीर्तिमान

यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट  

रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक 

मनोरंजन के बेताज बादशाह लक्ष्मण दास जरगर : इस महान कलाकार ने अपने अभिनय से रच दिया था इतिहास, आज भी जीवित है इनका किरदार

लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में

यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें

यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार

यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें

यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें

 






Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)