- सीता हरण के जीवंत मंचन ने बांधा समां
- विक्रम चावला के दमदार अभिनय ने लूटी वाहवाही
![]() |
| लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला में सीता हरण का जीवंत मंचन करते कलाकार। |
नारनौंद। लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला में सीता हरण के मंचन ने ऐसा रोमांच पैदा किया कि श्रद्धालुओं से खचाखच भरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। रावण की भूमिका में विक्रम चावला की दमदार गर्जना और गुस्से में हथेलियों के बीच शराब का गिलास तोड़ने के दृश्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुछ पल के लिए पंडाल में छाए सन्नाटे के बाद तालियों की गूंज ने कलाकारों का उत्साह बढ़ा दिया। मंचन में पंचवटी में शूर्पणखा का राम-लक्ष्मण के समक्ष विवाह प्रस्ताव रखना, लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक काटना और प्रतिशोध में रावण का साधु वेश धारण कर माता सीता का हरण करना प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। श्री रामा रामलीला क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने कलाकारों की मेहनत और शानदार अभिनय की सराहना की।
विक्रम चावला बने आकर्षण का केंद्र
राम की भूमिका हर्ष भ्याना, लक्ष्मण साहिल अरोड़ा, सीता विजय कुमार और शूर्पणखा वेद चांदना ने निभाई। खर के रूप में जितेंद्र मुंडा, दूषण के रूप में पुष्कर चावला तथा अन्य कलाकारों ने भी अपने अभिनय से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर डायरेक्टर मुनीष चराया सहित क्लब के पदाधिकारी, ग्रामीण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश-विदेश तक पहुंच रही लोहारी राघो की रामलीला
क्लब प्रधान सेवक गुलशन भ्याना के अनुसार, रामलीला का विशेष ब्लॉग और यूट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जा रहा है। अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया सहित देश के विभिन्न शहरों में बैठे हजारों दर्शक इस ऐतिहासिक रामलीला से जुड़ रहे हैं।

पगड़ी पहनाकर गुलशन भ्याना का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान क्लब कलाकारों और ग्रामीणों ने प्रधान सेवक गुलशन भ्याना को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। वरिष्ठ कलाकार जिंदर मुंडा ने गांव के सामाजिक कार्यों में उनके योगदान की सराहना की। गुलशन भ्याना ने सभी का आभार जताया।
The
historic 77-year-old Ramlila of Lohari Ragho village near Narnaund,
Haryana, began with a ceremonial flag hoisting. Ritik Saroha, son of
village Sarpanch Sonu Saroha, and Dr. Ajmer Singh inaugurated the
religious festival. Established in 1949, Lohari Ragho's historic Ramlila
continues to preserve India's cultural heritage, religious traditions,
and devotion to Lord Shri Ram, attracting devotees from Haryana and
other states.
#LohariRaghoRamlila #ShriRamaRamlilaClub #Ramlila2026 #77YearsOfRamlila #HistoricalRamlila #LohariRagho #Narnaund #Hansi #HaryanaRamlila #RamlilaLive #JaiShriRam #SanatanDharma
#LohariRagho #LohariRaghoRamlila #लोहरीराघो #लोहरीराघोरामलीला #Ramlila2026 #रामलीला2026 #ShriRamaRamlilaClub #ShriRamaRamlilaClubLohariRagho #श्रीरामारामलीलाक्लब #Ramleela #Ramlila #रामलीला #ShriRam #श्रीराम #JaiShriRam #जयश्रीराम #RamBhakt #रामभक्त #Ramayan #रामायण #Sanatan #SanatanDharma #सनातन #सनातनधर्म #HinduCulture #हिंदूसंस्कृति #IndianCulture #भारतीयसंस्कृति #HinduFestival #धार्मिककार्यक्रम #धार्मिकआयोजन #धार्मिकपरंपरा #संस्कृति #परंपरा #ऐतिहासिकरामलीला #HistoricalRamlila #77YearsOfRamlila #77Years #77सालकीपरंपरा #77वर्षोंकीपरंपरा #लोहरीराघोकीरामलीला #हरियाणारामलीला #HaryanaRamlila #HaryanaCulture #Haryana #हरियाणा #Hisar #हिसार #Narnaund #नारनौंद #Hansi #हांसी #HisarNews #HaryanaNews #LiveRamlila #RamlilaLive #रामलीलालाइव #LivePrasaran #लाइवप्रसारण #RamlilaLive2026 #RamleelaLive #RamBhakti #RamDarshan #रामभक्ति #रामदर्शन #RamNaam #रामनाम #SitaRam #सीताराम #JaiShreeRam #जयश्रीराम 🚩
#लोहारीराघो #लोहारीराघोरामलीला #ऐतिहासिकरामलीला #77सालपुरानीरामलीला #श्रीरामारामलीलाक्लब #नारनौंद #हांसी #हिसार #हरियाणा #रामलीला2026 #ध्वजारोहण #भगवानश्रीराम #भारतीयसंस्कृति #धार्मिकआयोजन #गांवकीविरासत #LohariRagho #LohariRaghoRamlila #HistoricalRamlila #Narnaund #HaryanaNews
यह भी पढ़ें.
लोहारी राघो रामलीला Live देखने के लिए यहां 🔔 क्लिक करें
यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट
लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में
यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें
यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार
यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें
यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें


