लोहारी राघो रामलीता में बाली वध का मनमोहक मंचन

Sandeep Kamboj
  • मुख्यातिथि सांसद प्रतिनिधि रत्तनलाल बड़गुजर व अन्य का क्लब प्रबंधन ने किया जोरदार स्वागत

रामलीला में मुख्यातिथि सांसद प्रतिनिधि रत्तनलाल बड़गुजर को सम्मानित करते क्लब सदस्य ।

नारनौंद। गाँव लोहारी राघो में श्री रामा रामलीला क्लब द्वारा आयोजित ऐतिहासिक रामलीला में श्री राम-सुग्रीव मिलन व बाली वध मंचन की धूम रही। हनुमान के किरदार में कृष्ण भ्याना नंबरदार ने बिल्कुल नए व मनमोहक अंदाज में मंचन को सजीव बना दिया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पधारे हिसार सांसद जयप्रकाश के प्रतिनिधि रत्तनलाल बड़गुजर ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्लब कलाकारों द्वारा रत्तनलाल बड़गुजर व उनके साथ आए अन्य मुख्यातिथियों व गणमान्य अतिथियों को भगवान राम दरबार का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मंचन के दौरान भगवान श्री राम माता सीता की खोज में वनों का भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान हनुमान जी से उनकी मुलाकात हुई। हनुमान जी ने उनकी मित्रता सुग्रीव से करवाई। सुग्रीव की मदद करते हुए भगवान ने बाली का वध कर दिया। इसके बाद सुग्रीव ने हनुमान समेत अन्य वानरों की मदद से सीता की खोज शुरु की। कलाकारों ने सभी लीलाओं का इस कदर सजीव मंचन किया जो खचाखच भरे पंडाल में मौजूद दर्शकों को बेहद पसंद आया। सभी ने इस मंचन का भरपूर आनंद लिया। बाली को मरते ही लोगों ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। अंत में बाली की मौत पर दु:ख प्रकट करने के लिए रामलीला कलाकारों वेद्र प्रकाश चांदना, पुष्कर भ्याना व डॉक्टर जिंदर द्वारा प्रस्तुत किए गए हास्य नाटक ‘बाली का स्यापा’ को देख सभी दर्शक हंसी से लोट-पोट नजर आए। मंचन के दौरान श्री राम के किरदार में हर्ष भ्याना, लक्ष्मण के किरदार में साहिल अरोड़ा टोनी, हनुमान कृष्ण भ्याना नंबरदार, सुग्रीव सुभाष चराया, बाली गोपी, तारा मुकेश भ्याना व मंत्री का किरदार अशोक चावला ने बखूबी निभाया। इस अवसर पर कल्ब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना, डॉ. जिंदर मुंडा, ईश्वर, रामप्रकाश उर्फ टीटी, इंद्रजीत तनेजा, विक्रम चावला, संदीप संभरवाल, विजय कुमार, गुलाब, रवि कम्बोज, कर्ण सैनी, राजकुमार सेठी, मास्टर सूबे सिंह, भरत व  रामगोपाल समेत गाँव के अनेक गणमान्यजन तथा भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।

प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने कलाकारों, ग्रामीणों व मीडियाकर्मियों का जताया आभार
पिछले 10 साल से क्लब की बागडोर संभाल रहे क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने रामलीला मंचन में सहयोग पर क्लब प्रबंधन, कलाकारों, ग्रामीणों व मीडियाकर्मियों का तहे दिल से आभार जताया। उन्होंने सभी सेआह्वान किया कि श्री रामा रामलीला क्लब देश व अपने बुजुर्गोें की इस सांस्कृतिक विरासत को सहेजे रखने में पूरी मेहनत से जुटा है। आप सभी हर साल इसी तरह बढ़-चढ़कर सहयोग करें तो हम सभी मिलकर इस अमूल्य परंपरा को विलुप्त होने से बचा सकते हैं। इसी तरह तन-मन और धन से क्लब का सहयोग करते रहें ताकि हम और हमारे बच्चों को भी धर्म, सनातन और इतिहास की जानकारी हो। 


The historic 77-year-old Ramlila of Lohari Ragho village near Narnaund, Haryana, began with a ceremonial flag hoisting. Ritik Saroha, son of village Sarpanch Sonu Saroha, and Dr. Ajmer Singh inaugurated the religious festival. Established in 1949, Lohari Ragho's historic Ramlila continues to preserve India's cultural heritage, religious traditions, and devotion to Lord Shri Ram, attracting devotees from Haryana and other states.


Lohari Ragho
Ramleela
Narnaund News
Hisar News
Haryana News
Historical Ramleela
Cultural Heritage

#LohariRaghoRamlila #ShriRamaRamlilaClub #Ramlila2026 #77YearsOfRamlila #HistoricalRamlila #LohariRagho #Narnaund #Hansi #HaryanaRamlila #RamlilaLive #JaiShriRam #SanatanDharma

#LohariRagho #LohariRaghoRamlila #लोहरीराघो #लोहरीराघोरामलीला #Ramlila2026 #रामलीला2026 #ShriRamaRamlilaClub #ShriRamaRamlilaClubLohariRagho #श्रीरामारामलीलाक्लब #Ramleela #Ramlila #रामलीला #ShriRam #श्रीराम #JaiShriRam #जयश्रीराम #RamBhakt #रामभक्त #Ramayan #रामायण #Sanatan #SanatanDharma #सनातन #सनातनधर्म #HinduCulture #हिंदूसंस्कृति #IndianCulture #भारतीयसंस्कृति #HinduFestival #धार्मिककार्यक्रम #धार्मिकआयोजन #धार्मिकपरंपरा #संस्कृति #परंपरा #ऐतिहासिकरामलीला #HistoricalRamlila #77YearsOfRamlila #77Years #77सालकीपरंपरा #77वर्षोंकीपरंपरा #लोहरीराघोकीरामलीला #हरियाणारामलीला #HaryanaRamlila #HaryanaCulture #Haryana #हरियाणा #Hisar #हिसार #Narnaund #नारनौंद #Hansi #हांसी #HisarNews #HaryanaNews #LiveRamlila #RamlilaLive #रामलीलालाइव #LivePrasaran #लाइवप्रसारण #RamlilaLive2026 #RamleelaLive #RamBhakti #RamDarshan #रामभक्ति #रामदर्शन #RamNaam #रामनाम #SitaRam #सीताराम #JaiShreeRam #जयश्रीराम 🚩 

#लोहारीराघो #लोहारीराघोरामलीला #ऐतिहासिकरामलीला #77सालपुरानीरामलीला #श्रीरामारामलीलाक्लब #नारनौंद #हांसी #हिसार #हरियाणा #रामलीला2026 #ध्वजारोहण #भगवानश्रीराम #भारतीयसंस्कृति #धार्मिकआयोजन #गांवकीविरासत #LohariRagho #LohariRaghoRamlila #HistoricalRamlila #Narnaund #HaryanaNews

यह भी पढ़ें. 

लोहारी राघो रामलीला Live देखने के लिए यहां 🔔 क्लिक करें

77 साल पहले हुआ था लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, यहाँ पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की संपूर्ण कहानी 

अमेरिका, आस्ट्रेलिया सहित कई देशों में Live देखी जा रही लोहारी राघो रामलीला, भारत की तीसरी तो हरियाणा की पहली डिजिटल रामलीला बनने का कीर्तिमान

यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट  

रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक 

मनोरंजन के बेताज बादशाह लक्ष्मण दास जरगर : इस महान कलाकार ने अपने अभिनय से रच दिया था इतिहास, आज भी जीवित है इनका किरदार

लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में

यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें

यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार

यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें

यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें







Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)