- लोहारी राघो में ऐतिहासिक रामलीला के समापन अवसर पर बोले हांसी विधायक
- लोहारी राघो पंजाबी धर्मशाला की मरम्मत के लिए सरकारी कोष से 11 लाख रुपये देने का किया ऐलान
- कहा, रामलीला हमें त्याग, भाईचारे और मर्यादा का संदेश देती है : विनोद भयाना

नारनौंद। विधायक विनोद भ्याना ने कहा कि मैं इसी गांव लोहारी राघो की मिट्टी में आपके लाड प्यार से पला बढ़ा हूँ। आपने मुझे व मेरे परिवार को जो प्यार, मान-सम्मान दिया है, उसे कभी भुला नहीं सकता। आपने मेरे पिता जी महेश भ्याना व बाद में मुझे गांव का कई बार सरपंच बनाया। आपके द्वारा दिए गए प्यार व आशीर्वाद की बदौलत ही मुझे हांसी में भी भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। आप मुझे इतना प्यार न देते तो शायद हांसी में भी मुझे इतना प्यार न मिलता। मैं और मेरा परिवार लोहारी गांव का हमेशा ऋणी है और यह ऋण मैं कभी नहीं चुका सकता। मैं 24 घंटे लोहारी की सेवा के लिए हाजिर हूँ। आप मेरी जान हो, मेरा परिवार हो। मैं हमेशा आपके लिए तैयार रहूंगा। यदि आधी रात को भी लोहारी राघो के मेरे किसी भाई, चाचा, ताऊ, बेटे को कोई काम हो तो मैं उसके लिए हाजिर मिलूंगा। वे यहां गांव लोहारी राघो में श्री रामा रामलीला क्लब के बैनर तले आयोजित ऐतिहासिक रामलीला के समापन अवसर पर संबोधित कर रहे थे।
50 वर्षों से रामलीला से जुड़ा हूं, पुराने संवाद आज भी याद हैं : विधायकविधायक विनोद भयाना ने श्री रामा रामलीला क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना सहित पूरी आयोजन समिति और कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि वे क्लब के तहेदिल से आभारी हैं, जो पुरानी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में लोगों के पास अपने घर-परिवार के लिए भी समय निकालना मुश्किल हो रहा है, ऐसे में रामलीला जैसी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखना सराहनीय प्रयास है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे पिछले करीब 50 वर्षों से इस रामलीला को देखते आ रहे हैं और स्वयं भी कभी इसका हिस्सा रहे हैं। आज मंचन देखते हुए उन्हें पुराने संवाद तक हूबहू याद आ रहे थे। यह उनके लिए भावुक और यादगार अनुभव है। उन्होंने शानदार मंचन के लिए रामलीला कमेटी तथा सभी कलाकारों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विधायक भ्याना ने अंगद पात्र के डायलोग भी सुनाए।

पंजाबी धर्मशाला की मरम्मत के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान विधायक विनोद भयाना ने गांव लोहारी राघो की पंजाबी धर्मशाला की मरम्मत के लिए सरकारी कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस घोषणा से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा।

लोहारी राघो में जला रावण का अहंकार, बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश
नारनौंद। विजयादशमी के पावन अवसर पर गांव लोहारी राघो में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन भी किया गया। गांव के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पीछे स्थित दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी मोनू भ्याना पुत्र कुशल चंद भ्याना मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और उन्होंने रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान रामलीला कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि मोनू भ्याना और उनके परिवार का जोरदार स्वागत किया गया। रावण दहन के साथ ही मैदान में मौजूद लोगों ने विजयादशमी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि अहंकार, अन्याय और बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंतत: सत्य और अच्छाई की ही विजय होती है।
#LohariRaghoRamlila #ShriRamaRamlilaClub #Ramlila2026 #77YearsOfRamlila #HistoricalRamlila #LohariRagho #Narnaund #Hansi #HaryanaRamlila #RamlilaLive #JaiShriRam #SanatanDharma
#LohariRagho #LohariRaghoRamlila #लोहरीराघो #लोहरीराघोरामलीला #Ramlila2026 #रामलीला2026 #ShriRamaRamlilaClub #ShriRamaRamlilaClubLohariRagho #श्रीरामारामलीलाक्लब #Ramleela #Ramlila #रामलीला #ShriRam #श्रीराम #JaiShriRam #जयश्रीराम #RamBhakt #रामभक्त #Ramayan #रामायण #Sanatan #SanatanDharma #सनातन #सनातनधर्म #HinduCulture #हिंदूसंस्कृति #IndianCulture #भारतीयसंस्कृति #HinduFestival #धार्मिककार्यक्रम #धार्मिकआयोजन #धार्मिकपरंपरा #संस्कृति #परंपरा #ऐतिहासिकरामलीला #HistoricalRamlila #77YearsOfRamlila #77Years #77सालकीपरंपरा #77वर्षोंकीपरंपरा #लोहरीराघोकीरामलीला #हरियाणारामलीला #HaryanaRamlila #HaryanaCulture #Haryana #हरियाणा #Hisar #हिसार #Narnaund #नारनौंद #Hansi #हांसी #HisarNews #HaryanaNews #LiveRamlila #RamlilaLive #रामलीलालाइव #LivePrasaran #लाइवप्रसारण #RamlilaLive2026 #RamleelaLive #RamBhakti #RamDarshan #रामभक्ति #रामदर्शन #RamNaam #रामनाम #SitaRam #सीताराम #JaiShreeRam #जयश्रीराम 🚩
#लोहारीराघो #लोहारीराघोरामलीला #ऐतिहासिकरामलीला #77सालपुरानीरामलीला #श्रीरामारामलीलाक्लब #नारनौंद #हांसी #हिसार #हरियाणा #रामलीला2026 #ध्वजारोहण #भगवानश्रीराम #भारतीयसंस्कृति #धार्मिकआयोजन #गांवकीविरासत #LohariRagho #LohariRaghoRamlila #HistoricalRamlila #Narnaund #HaryanaNews
यह भी पढ़ें.
लोहारी राघो रामलीला Live देखने के लिए यहां 🔔 क्लिक करें
यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट
लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में
यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें
यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार
यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें
यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें

