- लोहारी राघो रामलीला में श्रीराम जन्म के सजीव मंचन ने मोहा मन

Lohari Ragho’s 77-Year-Old Ramlila Celebrates the Birth of Lord Shri Ram
नारनौंद। श्री रामा रामलीला कल्ब के बैनर तले चल रही लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला में भगवान श्रीराम के जन्म का दृश्य साकार होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। तालियों की गड़गड़ाहट, मंगलगान और श्रद्धालुओं के चेहरे पर छलकती खुशी ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। भगवान श्रीराम के जन्म की खुशी में मिठाइयां बांटी गईं और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ इस पावन प्रसंग का आनंद लिया। श्री रामा रामलीला क्लब के बैनर तले आयोजित इस भव्य मंचन में कलाकारों ने राजा दशरथ के पुत्रेष्ठि यज्ञ से लेकर चारों राजकुमारों के जन्म और नामकरण तक की लीला को जीवंत कर दिया। 77 वर्षों से चली आ रही रामलीला की यह परंपरा एक बार फिर आस्था, संस्कृति और सामाजिक भाईचारे की अनूठी मिसाल बनी। इससे पूर्व रामलीला में बतौर मुख्यातिथि पधारे लोहारी राघो गौशाला के प्रधान बनारसी राठी का क्लब द्वारा जोरदार अभिनंदन किया गया। कल्ब ने उन्हें स्मृति चिह्न गदा भेंट कर सम्मानित किया। उनके साथ आए मेहमानों का भी क्लब की ओर से हार्दिक स्वागत किया गया। कलाकारों ने राम जन्म का बेहद ही सुंदर मंचन किया। मंचन के अनुसार राजा दशरथ राजदरबार में अपनी बढ़ती आयु को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए गुरु वशिष्ठ से कहते हैं कि उनके पास भगवान का दिया सब कुछ है लेकन अभी तक वे संतान सुख से वंचित हैं। इस पर गुरु वशिष्ठ उन्हें श्रृंगी ऋषी की अगुवाई में पुत्रेष्ठी यज्ञ करने की सलाह देते हैं। राजा दशरथ श्रृंगी ऋषी को बुलवाकर पुत्रेष्ठी यज्ञ करवाते हैं। तत्पश्चात राजा दशरथ के घर किलकारियां गूंज उठती हैं। गुरु वशिष्ठ राज दरबार में सभी पुत्रों का नामकरण करते हैं। कौशल्या के पुत्र का नाम राम, सुमित्रा के दोनों पुत्रों के नाम लक्ष्मण और शत्रुघन तथा कैकेयी के पुत्र का नाम भरत रखा जाता है। राक्षसों का संहार करने को भगवान विष्णु द्वारा भगवान राम के रुप में अवतार लेने पर रामलीला कलाकारों द्वारा मंगलगान गाए जाते हैं तथा उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया जाता है। इस दौरान राजा दशरथ के किरदार में संदीप संभरवाल नजर आए जबकि राजा दशरथ के किरदार में संदीप संभरवाल, शृंगी ऋषी का किरदार वेद प्रकाश चांदना, गुरु वशिष्ठ का का किरदार राम भ्याना तो मंत्री का किरदार अशोक चावला ने अदा किया। इस अवसर पर श्री रामा कल्ब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना, वरिष्ठ कलाकार जिंदर मुंडा, रामप्रकाश उर्फ टीटी, इंद्रजीत तनेजा, गोपी, गुलाब, ईश्वर, कोषाध्यक्ष राजकुमार सेठी व जयपाल, कृष्ण भयाना नम्बरदार, रवि कंबोज, बबलु चांदना, रवि मालिक, नम्बरदार मुनिश भ्याना, सुभाष चावला, विक्रम चावला, हर्ष भयाना, साहिल अरोड़ा, मुकेश भयाना, मास्टर सूबे सिंह व रामगोपाल समेत गाँव के अनेक गणमान्यजन तथा भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।
आधी रात को भी मदद के लिए तैयार रहते हैं विधायक विनोद भ्याना : गुलशन
श्री रामा रामलीला क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने रामलीला के सफल आयोजन में निरंतर सहयोग देने के लिए हांसी के विधायक एवं क्लब के सरपरस्त विनोद भ्याना का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोहारी राघो में भगवान श्रीराम की इस पावन परंपरा को भव्यता के साथ आगे बढ़ाने में विधायक विनोद भ्याना का सहयोग क्लब के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। गुलशन भ्याना ने कहा कि विधायक विनोद भ्याना केवल सहयोग का आश्वासन ही नहीं देते, बल्कि जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। रामलीला आयोजन के दौरान जब भी क्लब प्रबंधन को किसी प्रकार की आवश्यकता होती है, वे आधी रात को भी मदद के लिए तैयार रहते हैं। उनका यह सहयोग क्लब के कलाकारों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का उत्साह बढ़ाता है।
परंपरा को आगे बढ़ाने में मिलने वाला सहयोग प्रेरणादायक
वरिष्ठ कलाकार जिंदर मुंडा व कोषाध्यक्ष राजकुमार सेठी ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम है। इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने में मिलने वाला सहयोग हमारे लिए प्रेरणादायक है। श्री रामा रामलीला क्लब और समस्त ग्रामवासियों की ओर से वे विधायक विनोद भ्याना के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और आशा करते हैं कि भविष्य में भी उनका स्नेह एवं सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा।
The 77-year-old historic Ramlila in Lohari Ragho, Haryana, witnessed a grand celebration of Lord Shri Ram’s birth. The artists performed the Putreshti Yagna, the birth of the four princes, and their naming ceremony, filling the pandal with devotional chants and joy.
#LohariRaghoRamlila #ShriRamaRamlilaClub #Ramlila2026 #77YearsOfRamlila #HistoricalRamlila #LohariRagho #Narnaund #Hansi #HaryanaRamlila #RamlilaLive #JaiShriRam #SanatanDharma
#LohariRagho #LohariRaghoRamlila #लोहरीराघो #लोहरीराघोरामलीला #Ramlila2026 #रामलीला2026 #ShriRamaRamlilaClub #ShriRamaRamlilaClubLohariRagho #श्रीरामारामलीलाक्लब #Ramleela #Ramlila #रामलीला #ShriRam #श्रीराम #JaiShriRam #जयश्रीराम #RamBhakt #रामभक्त #Ramayan #रामायण #Sanatan #SanatanDharma #सनातन #सनातनधर्म #HinduCulture #हिंदूसंस्कृति #IndianCulture #भारतीयसंस्कृति #HinduFestival #धार्मिककार्यक्रम #धार्मिकआयोजन #धार्मिकपरंपरा #संस्कृति #परंपरा #ऐतिहासिकरामलीला #HistoricalRamlila #77YearsOfRamlila #77Years #77सालकीपरंपरा #77वर्षोंकीपरंपरा #लोहरीराघोकीरामलीला #हरियाणारामलीला #HaryanaRamlila #HaryanaCulture #Haryana #हरियाणा #Hisar #हिसार #Narnaund #नारनौंद #Hansi #हांसी #HisarNews #HaryanaNews #LiveRamlila #RamlilaLive #रामलीलालाइव #LivePrasaran #लाइवप्रसारण #RamlilaLive2026 #RamleelaLive #RamBhakti #RamDarshan #रामभक्ति #रामदर्शन #RamNaam #रामनाम #SitaRam #सीताराम #JaiShreeRam #जयश्रीराम 🚩
#LohariRagho
#LohariRaghoRamlila #NaradLeela #Ramlila2026 #HistoricRamlila
#77YearsOldRamlila #Narnaund #Hisar #Haryana #HaryanaNews
#ShriRamaRamlilaClub #NaradMuni #LordVishnu #Vishwamohini
#HinduMythology #IndianCulture #ReligiousFestival #RamlilaPerformance
#रामलीला #नारदलीला #लोहारीराघो #ऐतिहासिकरामलीला #नारनौंद #हरियाणा
#भगवानश्रीराम #नारदमुनि #भगवानविष्णु #भारतीयसंस्कृति #धार्मिकआयोजन
#अहंकारकामर्दन
#लोहारीराघो #लोहारीराघोरामलीला #ऐतिहासिकरामलीला #77सालपुरानीरामलीला #श्रीरामारामलीलाक्लब #नारनौंद #हांसी #हिसार #हरियाणा #रामलीला2026 #ध्वजारोहण #भगवानश्रीराम #भारतीयसंस्कृति #धार्मिकआयोजन #गांवकीविरासत #LohariRagho #LohariRaghoRamlila #HistoricalRamlila #Narnaund #HaryanaNews
यह भी पढ़ें.
लोहारी राघो रामलीला Live देखने के लिए यहां 🔔 क्लिक करें
यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट
लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में
यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें
यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार
यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें
यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें

