- नारद के घमंड ने ली परीक्षा, श्रीहरि की लीला से टूटा अहंकार
- 77 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
- श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा पंडाल
- कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
![]() |
लोहारी राघो रामलीला में नारद लीला का मंचन करते कलाकार। फोटो : विक्रम चावला |
जसविंद्र जस्सी । संदीप कम्बोज
नारनौंद। गांव लोहारी राघो की 77 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला के दूसरे दिन मंच पर भक्ति, हास्य और रोमांच का ऐसा संगम देखने को मिला कि दर्शक भाव-विभोर हो उठे। श्री रामा रामलीला क्लब के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में नारद लीला का सजीव मंचन किया गया। Narad-leela-lohari-ragho-ramlila-2026 कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से न केवल पौराणिक प्रसंगों को जीवंत किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि तपस्या और ज्ञान के बावजूद अहंकार मनुष्य के पतन का कारण बन सकता है। मंचन के दौरान पूरा पंडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। नारद लीला के मंचन की शुरुआत भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद दिखाया गया कि देवर्षि नारद की घोर तपस्या से देवराज इंद्र का सिंहासन डोलने लगता है। नारद की तपस्या सफल होने की आशंका से भयभीत इंद्रदेव उनकी तपस्या भंग करने के लिए रंभा, उर्वशी और कामदेव को भेजते हैं, लेकिन उनके तमाम प्रयास विफल हो जाते हैं। तपस्या में सफलता मिलने पर नारद जी के मन में अहंकार उत्पन्न हो जाता है। वे अपनी उपलब्धि का बखान करने भगवान शिव और ब्रह्मा जी के पास पहुंचते हैं।भगवान शिव उन्हें अपनी तपस्या की सफलता का बखान भगवान विष्णु के समक्ष न करने की सलाह देते हैं, लेकिन नारद जी उनकी बात नहीं मानते और भगवान विष्णु के पास पहुंच जाते हैं। इसके बाद भगवान विष्णु नारद जी के अहंकार को दूर करने के लिए ऐसी लीला रचते हैं, जो आगे चलकर एक रोचक प्रसंग का रूप लेती है।
लीला में दिखाया गया कि भगवान विष्णु नारद जी को राजा शीलनिधि की पुत्री राजकुमारी विश्व मोहिनी के स्वयंवर में ले जाते हैं। राजकुमारी को देखकर नारद जी मोहित हो जाते हैं और भगवान विष्णु से उनके समान स्वरूप यानी 'हरि' का रूप मांगते हैं। भगवान विष्णु नारद जी को वानर जैसा स्वरूप दे देते हैं। स्वयंवर में पहुंचे नारद जी को उनके रूप के कारण उपहास का सामना करना पड़ता है, जबकि राजकुमारी विश्व मोहिनी भगवान विष्णु को वरमाला पहना देती हैं। इस घटनाक्रम से आहत नारद जी भगवान विष्णु को श्राप देते हैं कि जिस प्रकार उन्हें नारी वियोग में तड़पना पड़ रहा है, उसी प्रकार भगवान विष्णु को भी पृथ्वी पर जन्म लेकर स्त्री वियोग सहना पड़ेगा और वानरों की तरह जंगलों में भटकते हुए अनेक कष्ट झेलने पड़ेंगे। इसके बाद भगवान विष्णु नारद जी को पूरी सच्चाई से अवगत करवाते हैं। वे बताते हैं कि 'हरि' उनके द्वारपाल का नाम भी है, जिसका स्वरूप वानर जैसा है। नारद जी ने जब हरि जैसा रूप मांगा, तो भगवान विष्णु ने उनकी मांग के अनुसार ही उन्हें वानर स्वरूप प्रदान कर दिया। सच्चाई जानने के बाद नारद जी को अपनी भूल का एहसास होता है। उनका अहंकार चूर-चूर हो जाता है और वे पश्चाताप करने लगते हैं। इस प्रसंग के माध्यम से कलाकारों ने दर्शकों को संदेश दिया कि ज्ञान, तपस्या और उपलब्धियों के बावजूद व्यक्ति को अहंकार से दूर रहना चाहिए। अहंकार विवेक को ढक देता है, जबकि विनम्रता ही व्यक्ति को सही मार्ग दिखाती है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कलाकार जिंदर मुंडा, गोपी, ईश्वर, कैशियर जयपाल, राजकुमार सेठी, विजय कुमार, हैप्पी भयाना, रवि कंबोज, रामप्रकाश उर्फ टीटी मलिक, नंबरदार कृष्ण भ्याणा, वेद प्रकाश चांदना, सुभाष चावला, मुनीश भयाना, गुलाब सिंह, संदीप संभरवाल, हरिकृष्ण कंबोज, हर्ष भयाना, विक्रम चावला, कर्ण सैनी, साहिल अरोड़ा, राहुल भयाना, मास्टर सूबे सिंह और रामगोपाल समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा भारी तादाद में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Narad Leela performance at the historic Ramlila of Lohari Ragho, Haryana, 2026.
विधायक विनोद भ्याणा के सहयोग के लिए जताया आभार
श्री रामा रामलीला क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याणा ने रामलीला के आयोजन में भरपूर सहयोग देने के लिए हांसी विधायक विनोद भ्याणा का तहेदिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि विधायक विनोद भ्याणा का इस ऐतिहासिक रामलीला से गहरा नाता है। वे स्वयं भी रामलीला का हिस्सा रहे हैं और हर वर्ष मंचन, प्रबंधन तथा आयोजन से जुड़े विभिन्न कार्यों में दिल खोलकर क्लब का सहयोग करते हैं। उनके सहयोग से आयोजन को मजबूती मिलती है।
इन कलाकारों ने निभाए किरदार
नारद की प्रमुख भूमिका में डॉक्टर जिंदर मुंडा ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। भगवान विष्णु की भूमिका में हर्ष भ्याणा नजर आए, जबकि राजा इंद्र का किरदार विजय सैनी ने निभाया। शिलानिधि के किरदार में गोपी, कामदेव के किरदार में संदीप संभरवाल, ब्रह्मा जी की भूमिका वेद प्रकाश चांदना और भगवान शिव की भूमिका कर्ण सैनी ने अदा की और मंत्री के किरदार में अशोक चावला दिखाई दिए।
आज होगा श्रवण लीला मंचन
श्री रामा रामलीला क्लब द्वारा आयोजित रामलीला में आज श्रवण लीला का शानदार मंचन किया जाएगा। मंचन के दौरान डॉ जिंदर मुंडा श्रवण के किरदार में नजर आएंगे जबकि राजा दशरथ का किरदार संदीप संभरवाल और शान्तनु कृष्ण भ्याना नंबरदार, सोभाग्यवति विजय कुमार, मंत्री अशोक चावला, गुरु वशिष्ठ राम भ्याना, द्वारपाल कर्ण सैनी व वेद प्रकाश चांदना और पुष्कर भ्याना पांडों के किरदार निभाएंगे।

Lohari Ragho's 77-year-old historic Ramlila in Narnaund, Haryana, presented a captivating Narad Leela filled with devotion, humor and drama. The performance portrayed Sage Narad's intense penance, his growing pride, the Swayamvar of Vishwamohini and Lord Vishnu's divine play to teach him humility. Discover the highlights, cultural significance and powerful moral message of Lohari Ragho Ramlila 2026.
लोहारी राघो रामलीला Live देखने के लिए यहां 🔔 क्लिक करें
The
historic 77-year-old Ramlila of Lohari Ragho village near Narnaund,
Haryana, began with a ceremonial flag hoisting. Ritik Saroha, son of
village Sarpanch Sonu Saroha, and Dr. Ajmer Singh inaugurated the
religious festival. Established in 1949, Lohari Ragho's historic Ramlila
continues to preserve India's cultural heritage, religious traditions,
and devotion to Lord Shri Ram, attracting devotees from Haryana and
other states.
#LohariRaghoRamlila #ShriRamaRamlilaClub #Ramlila2026 #77YearsOfRamlila #HistoricalRamlila #LohariRagho #Narnaund #Hansi #HaryanaRamlila #RamlilaLive #JaiShriRam #SanatanDharma
#LohariRagho #LohariRaghoRamlila #लोहरीराघो #लोहरीराघोरामलीला #Ramlila2026 #रामलीला2026 #ShriRamaRamlilaClub #ShriRamaRamlilaClubLohariRagho #श्रीरामारामलीलाक्लब #Ramleela #Ramlila #रामलीला #ShriRam #श्रीराम #JaiShriRam #जयश्रीराम #RamBhakt #रामभक्त #Ramayan #रामायण #Sanatan #SanatanDharma #सनातन #सनातनधर्म #HinduCulture #हिंदूसंस्कृति #IndianCulture #भारतीयसंस्कृति #HinduFestival #धार्मिककार्यक्रम #धार्मिकआयोजन #धार्मिकपरंपरा #संस्कृति #परंपरा #ऐतिहासिकरामलीला #HistoricalRamlila #77YearsOfRamlila #77Years #77सालकीपरंपरा #77वर्षोंकीपरंपरा #लोहरीराघोकीरामलीला #हरियाणारामलीला #HaryanaRamlila #HaryanaCulture #Haryana #हरियाणा #Hisar #हिसार #Narnaund #नारनौंद #Hansi #हांसी #HisarNews #HaryanaNews #LiveRamlila #RamlilaLive #रामलीलालाइव #LivePrasaran #लाइवप्रसारण #RamlilaLive2026 #RamleelaLive #RamBhakti #RamDarshan #रामभक्ति #रामदर्शन #RamNaam #रामनाम #SitaRam #सीताराम #JaiShreeRam #जयश्रीराम 🚩
#LohariRagho #LohariRaghoRamlila #NaradLeela #Ramlila2026 #HistoricRamlila #77YearsOldRamlila #Narnaund #Hisar #Haryana #HaryanaNews #ShriRamaRamlilaClub #NaradMuni #LordVishnu #Vishwamohini #HinduMythology #IndianCulture #ReligiousFestival #RamlilaPerformance #रामलीला #नारदलीला #लोहारीराघो #ऐतिहासिकरामलीला #नारनौंद #हरियाणा #भगवानश्रीराम #नारदमुनि #भगवानविष्णु #भारतीयसंस्कृति #धार्मिकआयोजन #अहंकारकामर्दन
#लोहारीराघो #लोहारीराघोरामलीला #ऐतिहासिकरामलीला #77सालपुरानीरामलीला #श्रीरामारामलीलाक्लब #नारनौंद #हांसी #हिसार #हरियाणा #रामलीला2026 #ध्वजारोहण #भगवानश्रीराम #भारतीयसंस्कृति #धार्मिकआयोजन #गांवकीविरासत #LohariRagho #LohariRaghoRamlila #HistoricalRamlila #Narnaund #HaryanaNews
यह भी पढ़ें.
लोहारी राघो रामलीला Live देखने के लिए यहां 🔔 क्लिक करें
यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट
लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में
यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें
यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार
यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें
यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें

