- सरपंच सोनू सरोहा के सुपुत्र रितिक सरोहा व डॉ. अजमेर सिंह ने किया शुभारंभ
- श्री रामा रामलीला क्लब के बैनर तले 10 दिन तक होगा भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन
![]() |
| लोहारी राघो। 77 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का ध्वजारोहण कर शुभारंभ करते मुख्यातिथि सरपंच सोनू सरोहा के सुपुत्र रितिक सरोहा, डॉ. अजमेर सिंह व अन्य गणमान्यजन। फोटो : जसविंद्र जस्सी |
जसविंद्र जस्सी । संदीप कम्बोज
नारनौंद। उपमंडल के गांव लोहारी राघो में 77 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का ध्वजारोहण के साथ शंखनाद हो गया। श्री रामा रामलीला क्लब के बैनर तले आयोजित इस धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ गांव के सरपंच सोनू सरोहा के सुपुत्र रितिक सरोहा व डॉ. अजमेर सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। इस दौरान श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला। क्लब के कलाकारों ने मुख्य अतिथियों को भगवान श्रीराम दरबार का स्मृति चिह्न भेंट कर जोरदार स्वागत किया। रामलीला के शुभारंभ अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों, कलाकारों, ग्रामीणों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने आयोजन की रौनक बढ़ा दी। उल्लेखनीय है कि गांव लोहारी राघो में इस ऐतिहासिक रामलीला की शुरुआत वर्ष 1949 में हुई थी। करीब सात दशक से अधिक समय से चली आ रही यह परंपरा आज भी ग्रामीणों की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनी हुई है। रामलीला की ख्याति ऐसी है कि हर साल इसके मंचन को देखने के लिए दूसरे प्रदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।
इस अवसर पर श्री रामा रामलीला क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना, डायरेक्टर मुनीष चराया, जिंदर मुंडा, ईश्वर सिंह, गोपी, कैशियर जयपाल, राजकुमार सेठी, पूर्व सरपंच ध्यान सिंह, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, गौशाला प्रधान बनारसी राठी, हरिकृष्ण कंबोज, हर्ष भ्याना, विजय, विक्रम चावला, कर्ण सैनी, सुभाष चराया, संदीप संभरवाल, रामप्रकाश उर्फ टीटी, गुलाब सिंह, बंटी लिखा, रवि खीरबाट, राम भ्याना, रामकुमार जांगड़ा, बालकृष्ण भ्याना, नंबरदार सतपाल गिनोत्रा, नंबरदार कृष्ण भ्याना, वेद प्रकाश चांदना, मास्टर सुबे सिंह, नोनी चांदना, गोपाल, राहुल भयाना, हैप्पी भ्याना, सतीश चावला, जसविंदर जस्सी, जगदीश संभरवाल, फुल सिंह और इंद्र तनेजा सहित सभी कलाकार, गांव के अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
![]() |
| लोहारी राघो। 77 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का ध्वजारोहण कर शुभारंभ करते मुख्यातिथि सरपंच सोनू सरोहा के सुपुत्र रितिक सरोहा, डॉ. अजमेर सिंह व अन्य गणमान्यजन। फोटो : जसविंद्र जस्सी |
विधायक विनोद भ्याना हर साल करते हैं दिल से सहयोग : गुलशन भ्याना
श्री रामा रामलीला क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने कहा कि रामलीला का सफल आयोजन क्लब के सभी सदस्यों, कलाकारों और ग्रामीणों के निस्वार्थ सहयोग से संभव हो रहा है। सभी लोग एक परिवार की तरह मिलकर काम करते हैं। यहां जात-पात और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर प्रत्येक व्यक्ति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मंचन तथा आयोजन की जिम्मेदारियां निभाता है।
उन्होंने बताया कि हांसी के विधायक विनोद भ्याना भी रामलीला के आयोजन में हर साल तन-मन-धन से सहयोग करते हैं। रामलीला से जुड़े कार्यों के लिए वे आधी रात को भी तत्पर रहते हैं। दस दिन तक चलने वाले भगवान श्रीराम के इस उत्सव में ग्रामीणों का भी भरपूर सहयोग मिलता है। गुलशन भ्याना पिछले कई वर्षों से रामलीला प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और हर साल दिन-रात मेहनत करके आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहते हैं।
गुलशन भ्याना ने सहयोग के लिए क्लब प्रबंधन, कलाकारों और ग्रामीणों का तहेदिल से आभार जताया। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने बुजुर्गों से मिली इस अमूल्य सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए इसी तरह तन-मन-धन से क्लब का सहयोग करते रहें। उन्होंने कहा कि इस परंपरा को विलुप्त होने से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को धर्म, सनातन संस्कृति और अपने इतिहास की जानकारी मिलती है। यह तभी संभव है, जब इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहें और समाज का सहयोग बना रहे।
![]() |
| लोहारी राघो। रामलीला के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथियों को भगवान श्री राम दरबार का स्मृति चिह्न भेंट करते श्री रामा रामलीला क्लब के सदस्य व कलाकार। फोटो : जसविंद्र जस्सी |
श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने की अपील
श्री रामा रामलीला क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अगले दस दिनों तक चलने वाले भगवान श्रीराम के इस पावन उत्सव का प्रेम, श्रद्धा और शांति के साथ आनंद लें। उन्होंने बताया कि रामलीला का मंचन प्रतिदिन रात आठ बजे शुरू होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे समय पर रामलीला पंडाल में पहुंचें, भगवान श्रीराम की लीलाओं का आनंद लें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के सहयोग से इस वर्ष भी ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन भव्य एवं सफल रहेगा।
![]() |
| लोहारी राघो। रामलीला के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथियों को भगवान श्री राम दरबार का स्मृति चिह्न भेंट करते श्री रामा रामलीला क्लब के सदस्य व कलाकार। फोटो : जसविंद्र जस्सी |
आज होगा नारद लीला मंचन
श्री रामा रामलीला क्लब द्वारा आयोजित रामलीला में आज नारद लीला का मंचन किया जाएगा। मंचन के दौरान डॉ जिंदर मुंडा नारद के किरदार में नजर आएंगे जबकि भगवान विष्णु का किरदार हर्ष भयाना और इन्द्र देव विजय, ब्रह्मा राम भयाना, शिलानिधि गोपी व कामदेव का रोल संदीप संभरवाल अदा करेंगे।

लोहारी राघो रामलीला Live देखने के लिए यहां 🔔 क्लिक करें
The historic 77-year-old Ramlila of Lohari Ragho village near Narnaund, Haryana, began with a ceremonial flag hoisting. Ritik Saroha, son of village Sarpanch Sonu Saroha, and Dr. Ajmer Singh inaugurated the religious festival. Established in 1949, Lohari Ragho's historic Ramlila continues to preserve India's cultural heritage, religious traditions, and devotion to Lord Shri Ram, attracting devotees from Haryana and other states.
#LohariRaghoRamlila #ShriRamaRamlilaClub #Ramlila2026 #77YearsOfRamlila #HistoricalRamlila #LohariRagho #Narnaund #Hansi #HaryanaRamlila #RamlilaLive #JaiShriRam #SanatanDharma
#LohariRagho #LohariRaghoRamlila #लोहरीराघो #लोहरीराघोरामलीला #Ramlila2026 #रामलीला2026 #ShriRamaRamlilaClub #ShriRamaRamlilaClubLohariRagho #श्रीरामारामलीलाक्लब #Ramleela #Ramlila #रामलीला #ShriRam #श्रीराम #JaiShriRam #जयश्रीराम #RamBhakt #रामभक्त #Ramayan #रामायण #Sanatan #SanatanDharma #सनातन #सनातनधर्म #HinduCulture #हिंदूसंस्कृति #IndianCulture #भारतीयसंस्कृति #HinduFestival #धार्मिककार्यक्रम #धार्मिकआयोजन #धार्मिकपरंपरा #संस्कृति #परंपरा #ऐतिहासिकरामलीला #HistoricalRamlila #77YearsOfRamlila #77Years #77सालकीपरंपरा #77वर्षोंकीपरंपरा #लोहरीराघोकीरामलीला #हरियाणारामलीला #HaryanaRamlila #HaryanaCulture #Haryana #हरियाणा #Hisar #हिसार #Narnaund #नारनौंद #Hansi #हांसी #HisarNews #HaryanaNews #LiveRamlila #RamlilaLive #रामलीलालाइव #LivePrasaran #लाइवप्रसारण #RamlilaLive2026 #RamleelaLive #RamBhakti #RamDarshan #रामभक्ति #रामदर्शन #RamNaam #रामनाम #SitaRam #सीताराम #JaiShreeRam #जयश्रीराम 🚩
#लोहारीराघो #लोहारीराघोरामलीला #ऐतिहासिकरामलीला #77सालपुरानीरामलीला #श्रीरामारामलीलाक्लब #नारनौंद #हांसी #हिसार #हरियाणा #रामलीला2026 #ध्वजारोहण #भगवानश्रीराम #भारतीयसंस्कृति #धार्मिकआयोजन #गांवकीविरासत #LohariRagho #LohariRaghoRamlila #HistoricalRamlila #Narnaund #HaryanaNews
यह भी पढ़ें.
लोहारी राघो रामलीला Live देखने के लिए यहां 🔔 क्लिक करें
यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट
लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में
यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें
यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार
यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें
यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें




