- वर्ष 1949 से लगातार जारी है लोहारी राघो की ऐतिहासिक भव्य रामलीला का आयोजन
- क्लब के स्पेशल ब्लोग व यू टयूब चैनल पर किया जाएगा रामलीला का लाईव प्रसारण
- देश-विदेश के श्रद्धालु भी घर बैठे देख सकेंगे भगवान श्री राम की लीलाएं
- रिहर्सल में जुटे क्लब के कलाकार, तैयारियां पूरी
- 21 अक्तूबर को दशहरा उत्सव के साथ होगा समापन
संदीप कम्बोज । जसविंद्र जस्सी
नारनौंद। उपमंडल के गाँव लोहारी राघो में 77 साल पुरानी ऐतिहासिक व हरियाणा की पहली डिजिटल रामलीला का आगाज आज से होने जा रहा है। #LohariRaghoRamlila श्री रामा रामलीला क्लब के बैनर तले आयोजित होने जा रही रामलीला का इस बार भी क्लब के अपने स्पेशल ब्लॉग व यू ट्यूब पर प्रसारण किया जाएगा जिस पर देश व दुनिया के किसी भी कोने से श्रद्वालु भगवान राम की लीलाओं का अपने घर परिवार में रहते हुए आनंद ले पाएंगे। कलाकारों द्वारा रिहर्सल का दौर जारी है। क्लब मैंबरों द्वारा तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने बताया कि आज 10 अक्तूबर को ध्वजारोहण के साथ रामलीला की शुरुआत की जाएगी जबकि समापन 21 अक्तूबर को दशहरा उत्सव के साथ समापन होगा। 11 अक्तूबर को नारद लीला, 12 अक्तूबर को श्रवण लीला, 13 अक्तूबर को राम जन्म, 14 अक्तूबर को सीता सव्यंबर, 15 अक्तूबर को राम बनवास, 16 अक्तूबर को भरत मिलाप, 17 अक्तूबर को सीता हरण, 18 अक्तूबर को बाली वध, 19 अक्तूबर को सीता खोज, 20 अक्तूबर को लक्ष्मण मूर्छा तो 21 अक्तूबर को रावण वध का मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार भगवान श्री राम की लीला का मंचन पहले से भी दिलचस्प होगा क्योंकि कलाकारों ने इसके लिए अथक मेहनत की है। उन्होंने बताया कि लोहारी राघो रामलीला की शुरुआत वर्ष 1949 में हुई थी लेकिन इसके लिए तैयारियां वर्ष 1948 से ही शुरु कर दी गई थी। #ShriRamaRamlilaClub इस रामलीला को शुरु करने वाले कलाकार वर्ष 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए थे। पाकिस्तान में भी 1933 से लेकर 1947 तक रामलीला का मंचन किया जाता था। विभाजन उपरांत लोहारी राघो में आने के बाद उन्होंने रामलीला की तैयारियां शुरु की दी थी। बंटवारे की पीड़ा से उबरने व खुद को संभालने में एक साल बीत गया। शुरुआती 2-4 साल में ही इस रामलीला ने इस कदर डंका बजाया कि दूर-दराज तक यह विख्यात हो गई।
![]() |
| लोहारी राघो ऐतिहासिक रामलीला-2026 : तैयारियां पूरी, पंडाल सजकर तैयार |
स्पेशल ब्लॉग वाली हरियाणा की पहली व एकमात्र रामलीला
डायरेक्टर मुनीष चराया ने बताया कि श्री रामा रामलीला क्लब द्वारा क्लब का स्पेशल ब्लॉग क्लब के मीडिया प्रभारी संदीप कम्बोज द्वारा तैयार किया गया है जिस पर देश व दुनिया के किसी भी कोने से श्रद्धालु भगवान श्री राम की लीलाओं को अपने घर-परिवार में रहते हुए देख पाएंगे। पिछले वर्ष भी भारत समेत अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया समेत विदेशों में हजारों श्रद्धालुओं ने क्लब के ब्लोग व यू ट्यूब चैनल पर रामलीला का लाईव प्रसारण देखा था। उन्होंने बताया कि लोहारी राघो रामलीला अपने स्पेशल ब्लोग वाली हरियाणा की पहली व एकमात्र रामलीला है जिसका अपना ब्लॉग है जिस पर रामलीला के इतिहास से लेकर तमाम जानकारियां उपलब्ध हैं। और इस ब्लॉग पर रामलीला के लाईव प्रसारण का भी आयोजन किया जाता है।
77years-old-LohariRagho-Ramlila-started-today
हांसी विधायक विनोद भ्याना का भी इस रामलीला से है गहरा नाता
1950 के दशक से ही लोहारी राघो रामलीला की इस कदर धूम रही कि हर साल देश के कोने-कोने से लोग इस रामलीला को देखने आते थे। लोहारी राघो रामलीला की सबसे खास बात पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व मौजूदा हांसी विधायक विनोद भ्याणा भी 90 के दशक में यहां अंगद और रावण के किरदार अदा कर वाहवाही बटोर चुके हैं। या यूं कहें कि विधायक विनोद भ्याना को राजनीति की पहली सीढ़ी पर इसी रामलीला ने चढ़ाया और वे लगातार दो बार गाँव लोहारी राघो के सरपंच भी चुने गए। और अब तीसरी बार हांसी के विधायक चुने गए हैं।
![]() |
| लोहारी राघो ऐतिहासिक रामलीला-2026 : तैयारियां पूरी, पंडाल सजकर तैयार |
विधायक विनोद भ्याना हर साल करते हैं दिल से सहयोग : गुलशन भ्याना
श्री रामा रामलीला क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने बताया कि रामलीला क्लब के सभी मेंबर, कलाकार व ग्रामीण निस्वार्थ भरपूर सहयोग कर रहे हैं। एक परिवार की तरह सभी कलाकार व क्लब के पदाधिकारी बिना किसी जात-पात व ऊंच-नीच भेदभाव से परे हट दिलो जान से मंचन की जिम्मेदारियां संभालते हैं। हांसी विधायक विनोद भ्याना भी रामलीला आयोजन में हर साल तन-मन धन से पूरा सहयोग करते हैं। वे आधी रात को भी रामलीला के कार्य के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। 10 दिन तक चलने वाले भगवान श्री राम के इस उत्सव में ग्रामीणों का भी पूरा सहयोग मिलता है। वे पिछले कई सालों से रामलीला प्रबंधन की बागडोर संभाल रहे हैं। हर साल दिन-रात एक करके दिलो जान से रामलीला मंचन कर रहे हैं जिसमें क्लब उन्होंने इस सहयोग के लिए क्लब मैनेजमेंट, कलाकारों तथा ग्रामीणों का तहे दिल से आभार जताया। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि क्लब देश व अपने बुजुर्गोें की इस सांस्कृतिक विरासत को सहेजे रखने में इसी तरह तन-मन और धन से क्लब का सहयोग करते रहें ताकि हम इस अमूल्य परंपरा को विलुप्त होने से बचा सकें। और हमारे बच्चों को भी धर्म, सनातन और इतिहास की जानकारी हो। लेकिन यह सब तभी संभव हो पाएगा जब इस तरह के धार्मिक आयोजन लगातार होंगे।
![]() |
| लोहारी राघो ऐतिहासिक रामलीला-2026 : रिहर्सल करते कलाकार |
लोहारी राघो रामलीला Live देखने के लिए यहां 🔔 क्लिक करें
#LohariRaghoRamlila #ShriRamaRamlilaClub #Ramlila2026 #77YearsOfRamlila #HistoricalRamlila #LohariRagho #Narnaund #Hansi #HaryanaRamlila #RamlilaLive #JaiShriRam #SanatanDharma
#LohariRagho #LohariRaghoRamlila #लोहरीराघो #लोहरीराघोरामलीला #Ramlila2026 #रामलीला2026 #ShriRamaRamlilaClub #ShriRamaRamlilaClubLohariRagho #श्रीरामारामलीलाक्लब #Ramleela #Ramlila #रामलीला #ShriRam #श्रीराम #JaiShriRam #जयश्रीराम #RamBhakt #रामभक्त #Ramayan #रामायण #Sanatan #SanatanDharma #सनातन #सनातनधर्म #HinduCulture #हिंदूसंस्कृति #IndianCulture #भारतीयसंस्कृति #HinduFestival #धार्मिककार्यक्रम #धार्मिकआयोजन #धार्मिकपरंपरा #संस्कृति #परंपरा #ऐतिहासिकरामलीला #HistoricalRamlila #77YearsOfRamlila #77Years #77सालकीपरंपरा #77वर्षोंकीपरंपरा #लोहरीराघोकीरामलीला #हरियाणारामलीला #HaryanaRamlila #HaryanaCulture #Haryana #हरियाणा #Hisar #हिसार #Narnaund #नारनौंद #Hansi #हांसी #HisarNews #HaryanaNews #LiveRamlila #RamlilaLive #रामलीलालाइव #LivePrasaran #लाइवप्रसारण #RamlilaLive2026 #RamleelaLive #RamBhakti #RamDarshan #रामभक्ति #रामदर्शन #RamNaam #रामनाम #SitaRam #सीताराम #JaiShreeRam #जयश्रीराम 🚩
यह भी पढ़ें.
लोहारी राघो रामलीला Live देखने के लिए यहां 🔔 क्लिक करें
यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट
लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में
यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें
यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार
यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें
यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें




