77 साल पुरानी लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का आगाज 10 अक्तूबर से

Sandeep Kamboj
  • कभी चुन्नीयों व बैडशीट से सजता था रामलीला मंच, आज है भव्य राम दरबार
  • घरों से मंगवाई लालटेन की रोशनी में होता था रामलीला मंचन

संदीप कम्बोज

नारनौंद। उपमंडल के गाँव लोहारी राघो में 77 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का आगाज 10 अक्तूबर से होने जा रहा है। श्री रामा रामलीला क्लब के बैनर तले आयोजित होने जा रही रामलीला का इस बार भी क्लब के स्पेशल ब्लोग व यू ट्यूब पर प्रसारण किया जाएगा जिस पर देश व दुनिया के किसी भी कोने से श्रद्वालु भगवान राम की लीलाओं का अपने घर परिवार में रहते हुए आनंद ले पाएंगे। आज रामलीला मंच पर आयोजित क्लब की मीटिंग के दौरान रामलीला की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने बताया कि 10 अक्तूबर को ध्वजारोहण के साथ रामलीला की शुरुआत की जाएगी जबकि समापन 20 अक्तूबर को दशहरा उत्सव पर होगा। उन्होंने बताया कि इस बार भगवान श्री राम की लीला का मंचन पहले से भी दिलचस्प होगा क्योंकि कलाकारों ने इसके लिए अथक मेहनत की है। उन्होंने बताया कि लोहारी राघो रामलीला की शुरुआत वर्ष 1949 में हुई थी लेकिन इसके लिए तैयारियां वर्ष 1948 से ही शुरु कर दी गई थी। इस रामलीला को शुरु करने वाले कलाकार वर्ष 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए थे। पाकिस्तान में भी 1933 से लेकर 1947 तक रामलीला का मंचन किया जाता था। विभाजन उपरांत लोहारी राघो में आने के बाद उन्होंने रामलीला की तैयारियां शुरु की दी थी। बंटवारे की पीड़ा से उबरने व खुद को संभालने में एक साल बीत गया। शुरुआती 2-4 साल में ही इस रामलीला ने इस कदर डंका बजाया कि दूर-दराज तक यह विख्यात हो गई। गुलशन भ्याना के मुताबिक उनके पिता किशोर लाल भ्याना वर्ष 2016 तक इस रामलीला का हिस्सा रहे। क्लब के डायरेक्टर मुनीष चराया ने बताया कि आजादी के समय शुरुआत के कुछ वर्षों मे रामलीला का मंचन घरों से बैडशीटें तथा दुपट्टे एकत्र कर उन्हें पर्दों के तौर पर इस्तेमाल करके किया जाता था। बिजली की व्यवस्था न होने पर रामलीता मंचन के लिए घरों से लालटेन मंगवाई जाती थी जिसकी रोशनी में रामलीला मंचन किया जाता था। बैठक में डायरेक्टर मुनीष चराया, जिंदर मुंडा, कृष्ण भ्याना नंबरदार, सुभाष चावला, इंद्रजीत तनेजा, लाजपत चावला,बंटी लिखा, ईश भ्याणा कैशियर राजकुमार सेठी, जयपाल, रवि मलिक, विक्रम चावला, जसविंद्र जस्सी, सोमनाथ संभरवाल, संदीप संभरवाल, ईश्वर सिंह, गोपी, सुनील भ्याणा, साहिल अरोड़ा, हर्ष भ्याना, मुकेश भ्याना, रामप्रकाश उर्फ टीटी, चांदी राम, विजय, बाला जी शर्मा, जिले सिंह, ओम प्रकाश, भरत कुमार, राम भ्याना, गुलाब सिंह, मुकूल भ्याना, कर्ण सैनी, रवि भ्याना, मदन भ्याना, शंकी ढ़िंगड़ा, वेद प्रकाश चांदना, सैम्मी खन्ना, रजत चावला, विपिन तनेजा, हास्य कलाकार पुष्कर भ्याणा,अशोक कुमार चावला, मास्टर सुबेसिंह,पप्पू मलिक,मीडिया प्रभारी संदीप कम्बोज, विजय कम्बोज, गोपाल, रवि कम्बोज, रमेश कम्बोज नंबरदार, मांगेराम नंबरदार, नंबरदार सतपाल गिनोत्रा समेत क्लब के सभी सदस्य, कलाकार तथा गाँव के अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

नेपाल त्रासदी के मृतकों को दी गई श्रद्वांजलि, विश्व कल्याण की दुआ
क्लब की बैठक के दौरान 26 अगस्त को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कलाकारों ने भारत समेत पूरे विश्व के कल्याण के लिए भगवान श्री राम से प्रार्थना की। 



इसी रामलीला के मंच से राजनीति की पहली सीढ़ी चढ़े हांसी विधायक विनोद भ्याना
1950 के दशक से ही लोहारी राघो रामलीला की इस कदर धूम रही कि हर साल देश के कोने-कोने से लोग इस रामलीला को देखने आते थे। लोहारी राघो रामलीला की सबसे खास बात पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व मौजूदा हांसी विधायक विनोद भ्याणा भी 90 के दशक में यहां अंगद और रावण के किरदार अदा कर वाहवाही बटोर चुके हैं। या यूं कहें कि विधायक विनोद भ्याना को राजनीति की पहली सीढ़ी पर इसी रामलीला ने चढ़ाया और वे लगातार दो बार गाँव लोहारी राघो के सरपंच भी चुने गए। और अब तीसरी बार हांसी के विधायक चुने गए हैं।



#LohariRaghoRamlila #ShriRamaRamlilaClub #Ramlila2026 #77YearsOfRamlila #HistoricalRamlila #LohariRagho #Narnaund #Hansi #HaryanaRamlila #RamlilaLive #JaiShriRam #SanatanDharma

#LohariRagho #LohariRaghoRamlila #लोहरीराघो #लोहरीराघोरामलीला #Ramlila2026 #रामलीला2026 #ShriRamaRamlilaClub #ShriRamaRamlilaClubLohariRagho #श्रीरामारामलीलाक्लब #Ramleela #Ramlila #रामलीला #ShriRam #श्रीराम #JaiShriRam #जयश्रीराम #RamBhakt #रामभक्त #Ramayan #रामायण #Sanatan #SanatanDharma #सनातन #सनातनधर्म #HinduCulture #हिंदूसंस्कृति #IndianCulture #भारतीयसंस्कृति #HinduFestival #धार्मिककार्यक्रम #धार्मिकआयोजन #धार्मिकपरंपरा #संस्कृति #परंपरा #ऐतिहासिकरामलीला #HistoricalRamlila #77YearsOfRamlila #77Years #77सालकीपरंपरा #77वर्षोंकीपरंपरा #लोहरीराघोकीरामलीला #हरियाणारामलीला #HaryanaRamlila #HaryanaCulture #Haryana #हरियाणा #Hisar #हिसार #Narnaund #नारनौंद #Hansi #हांसी #HisarNews #HaryanaNews #LiveRamlila #RamlilaLive #रामलीलालाइव #LivePrasaran #लाइवप्रसारण #RamlilaLive2026 #RamleelaLive #RamBhakti #RamDarshan #रामभक्ति #रामदर्शन #RamNaam #रामनाम #SitaRam #सीताराम #JaiShreeRam #जयश्रीराम 🚩 


यह भी पढ़ें.

77 साल पहले हुआ था लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, यहाँ पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की संपूर्ण कहानी 

अमेरिका, आस्ट्रेलिया सहित कई देशों में Live देखी जा रही लोहारी राघो रामलीला, भारत की तीसरी तो हरियाणा की पहली डिजिटल रामलीला बनने का कीर्तिमान

यहां क्लिक कर देखें लोहारी राघो रामलीला के आने वाले सभी कार्यक्रम व नाईट  

रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक 

मनोरंजन के बेताज बादशाह लक्ष्मण दास जरगर : इस महान कलाकार ने अपने अभिनय से रच दिया था इतिहास, आज भी जीवित है इनका किरदार

लोहारी राघो रामलीला के इस ‘रावण’ की एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

जानें श्री रामा रामलीला क्लब लोहारी राघो व उसके मिशन के बारे में

यहां देखें लोहारी राघो रामलीला की अब तक की पुरानी, दुर्लभ व नई तस्वीरें

यहां देखें समाचार पत्रों में लोहारी राघो रामलीला से संबंधित प्रकाशित समाचार

यहां देखें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले लोहारी राघो दशहरा उत्सव की तस्वीरें

यहां देखें श्री रामलीला कलाकारों के सम्मान की तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)